*युवक ने खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, इलाज के लिए अस्पताल जाने से किया इंकार*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

सूरजपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) अज्ञात कारणों से युवक ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली. युवक की हालत देख पत्नी ने अस्पताल ले जाने की कोशिश की, लेकिन युवक ने अस्पताल जाने से इंकार कर दिया. सुबह देखने पर पति की मौत हो चुकी थी. मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के मानपुर का है. मृतक अगर साय की पत्नी के अनुसार, पति के आग लगाने के बाद उसकी हालत देखकर अस्पताल जाने की बात कही. उसकी सास ने भी अस्पताल जाने को कहा, लेकिन गंभीर हालत के बाद भी अस्पताल जाने से इंकार कर दिया. इसके बाद रात में अपने कमरे में सो गया. सुबह उठकर पत्नी ने देखा तो पति का शरीर ठंडा हो चुका था. सूचना मिलने के मौके पर पहुंचकर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है.

 

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page