*7 रन देकर 8 विकेट का ऐतिहासिक प्रदर्शन*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

नई दिल्ली : (सियासत दर्पण न्यूज़) भूटान के बाएं हाथ के स्पिनर सोनम येशे ने म्यांमार के खिलाफ तीसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में ऐसा कारनामा कर दिखाया, जो इससे पहले किसी गेंदबाज ने नहीं किया था। 26 दिसंबर को खेले गए इस मुकाबले में 22 वर्षीय सोनम येशे ने अपने चार ओवर में महज 7 रन देकर 8 विकेट झटके और टी20 क्रिकेट में नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया। भूटान द्वारा दिए गए 127 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए म्यांमार की पूरी टीम सिर्फ 45 रन पर ऑलआउट हो गई। इस एकतरफा मुकाबले में सोनम ने एक मेडन ओवर भी डाला और अपनी शानदार गेंदबाजी से मैच को पूरी तरह भूटान के पक्ष में मोड़ दिया।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page