*छत्‍तीसगढ़ी सुआ संगीत बालीवुड में पंहुचा*

रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) संवेदशील मुद्दे पर बनी कागज़ 2 (Kaagaz 2) एक मार्च से सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। दिवंगत अभिनेता सतीश कौशिक और अनुपम खेर स्टारर फिल्म को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। फिल्म का छत्तीसगढ़ से भी विशेष जुड़ाव है। मूलत: दुर्ग जिले के रहने वाले पति-पत्‍नी की जोड़ी सृजन विनय वैष्णव ने फिल्म के देशभक्ति गीत ऐ वतन…को कंपोज किया और अपने मधुर आवाज से सजाया है। सृजन ने ही गीत की रचना की है। सृजन ने बताया कि फिल्म में एक बधाई गीत है बेटी मेरी सबसे जुदा… है, जिसमें उन्होंने छत्तीसगढ़ी के फोल्क गीत सुआ का म्यूजिक दिया है। एक और गीत हक की खातिर…को हम दोनों ने ही कंपोज किया है। काजग -2 में दिवंगत अभिनेता सतीश कौशिक ने मिस्टर रस्तोगी का किरदार निभाया है। यह शूट की हुई उनकी अंतिम फिल्म है, इसलिए उनके फैंस बड़ी संख्या में फिल्म देखने पहुंच रहे हैं। म्यूजिक डायरेक्टर, कंपोजर और लेखिका सृजन वैष्णव ने बताया कि फिल्म के एक गीत हक की खातिर लड़ने वाले… को अभिनेता सतीश कौशिक अपनी आवाज में रिकार्ड करना चाहते थे, लेकिन इससे पहले होली मैं और विनय होली पर्व के लिए मथुरा चले गए। इस बीच उन्हाेंने दुनिया का अलविदा कह दिया। यह बात हमेशा हमें खलेगी। सृजन विनय वैष्णव ने बताया कि दिग्गज अभिनेता सतीश कौशिक जितने उम्दा कलाकार थे उतने ही अच्छे इंसान थी थे। बड़े कलाकार होते हुए थी वे मुंबई में हमारे घर आकर गाने की रिकार्डिंग सुना करते थे। सृजन वैष्णव ने बताया कि शुरू से उनके घर में संगीत का माहौल था। दानी कन्या स्कूल में 12वीं तक शिक्षा ली। खैरागढ़ में संगीत की शिक्षा लेते समय उनकी मुलाकात विनय से हुई और 2015 में दोनों शादी के बंधन में बंधे। संगीत का सफर आसान नहीं था, एक टीवी सीरियल के लिए गाना लिखा और कंपोज किया लेकिन वह रिलीज नहीं हो सकीं। इसके बाद अनिरुद्ध दवे ने सतीश कौशिक प्रोडक्शन में बन रही फिल्म छोरियां छोरो से कम नहीं में हरियाणवी गीत सरपट भागेगी को मैंने लिखा और विनय के साथ म्यूजिक दिया। पंकज त्रिपाठी स्टारर कागज पार्ट वन में भी हमने म्यूजिक दिया। डिज्नी हाटस्टार में रिलीज हुई वेब सीरिज कर्मयुद्ध में गीत आजा वे यारा… को मैंने लिखा व आवाज भी दी। इससे पहले मैं कालेज के समय स्टेज शो कर चुकी हूं। राज्योत्सव, खैरागढ़ महोत्सव, चक्रधर समारोह में मैं अपनी प्रस्तुति दे चुकी हूं।

  • Related Posts

    *दिशा दर्शन भ्रमण आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े*

    51 महिलाओं को मिला लघु उद्योग का व्यावहारिक ज्ञान रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े की पहल और मार्गदर्शन में संचालित “दिशा दर्शन…

    *रायपुर,,कृषि विश्वविद्यालय, उद्यानिकी विश्वविद्यालय एवं कामधेनु विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित महाविद्यालयों में प्रवेश हेतु 27 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित*

    व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा पी.ए.टी. एवं पी.पी.वी.टी. प्रवेश परीक्षाओं का आयोजन रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा  इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर, महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *”वन विभाग प्रमुख वी.श्रीनिवास राव पर भ्रष्टाचार, केंद्र ने छत्तीसगढ़ सरकार से मांगी रिपोर्ट”*

    • By SIYASAT
    • April 30, 2026
    • 1 views
    *”वन विभाग प्रमुख वी.श्रीनिवास राव पर भ्रष्टाचार, केंद्र ने छत्तीसगढ़ सरकार से मांगी रिपोर्ट”*

    *”रिजल्ट से पहले ठगी का नया खेल: पास कराने के लिए मांग रहे लाखों”*

    • By SIYASAT
    • April 30, 2026
    • 2 views
    *”रिजल्ट से पहले ठगी का नया खेल: पास कराने के लिए मांग रहे लाखों”*

    *ठगी के आरोपितों को पकड़ने गई रायपुर पुलिस खुद गुवाहाटी में घिर गई*

    • By SIYASAT
    • April 30, 2026
    • 3 views
    *ठगी के आरोपितों को पकड़ने गई रायपुर पुलिस खुद गुवाहाटी में घिर गई*

    *भारतमाला मुआवजा घोटाला: रायपुर, भिलाई, बिलासपुर, कोरबा और अंबिकापुर में ईडी की कार्रवाई*

    • By SIYASAT
    • April 30, 2026
    • 3 views
    *भारतमाला मुआवजा घोटाला: रायपुर, भिलाई, बिलासपुर, कोरबा और अंबिकापुर में ईडी की कार्रवाई*

    *रायपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, कोलकाता-पुणे फ्लाइट का यात्री अस्पताल में भर्ती*

    • By SIYASAT
    • April 30, 2026
    • 3 views
    *रायपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, कोलकाता-पुणे फ्लाइट का यात्री अस्पताल में भर्ती*

    *सारंगढ़-बिलाईगढ़ में नशे में ड्यूटी, उपनिरीक्षक का वीडियो हुआ वायरल*

    • By SIYASAT
    • April 30, 2026
    • 3 views
    *सारंगढ़-बिलाईगढ़ में नशे में ड्यूटी, उपनिरीक्षक का वीडियो हुआ वायरल*

    You cannot copy content of this page