*मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से जिला साहू संघ के प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य मुलाकात*

रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में जिला साहू संघ, खैरागढ़–छुईखदान–गंडई के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने कर्मा धाम, खम्हरिया में भक्त शिरोमणि माँ कर्मा एवं भक्त माता राजिम के मंदिर निर्माण के भूमिपूजन एवं शपथ-ग्रहण समारोह में सम्मिलित होने हेतु मुख्यमंत्री श्री साय को आमंत्रित किया।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आमंत्रण के लिए प्रतिनिधिमंडल का आभार व्यक्त करते हुए सामाजिक एवं सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण में समाज की भूमिका की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन समाज में एकता, समरसता तथा सांस्कृतिक चेतना को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

इस अवसर पर बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं विधायक सुश्री लता उसेंडी, विधायक श्री मोतीलाल साहू, प्रदेश साहू संघ के अध्यक्ष डॉ. निरेन्द साहू, श्री प्रदीप साहू, श्री टीलेश्वर साहू सहित साहू संघ के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    *बलौदा में PM-SHRI स्कूल की हेडमास्टर सस्पेंड, ‘जन गण मन’ के बजाय ‘गॉड इज ग्रेट’ पढ़ाया*

    जांजगीर चांपा। (सियासत दर्पण न्यूज़) बलौदा पीएमश्री स्कूल में प्रधान पाठक पर बच्चों को हिन्दू संस्कृति के खिलाफ भड़काने और मतांतरण के प्रयास जैसे गंभीर आरोप लगे हैं। ग्रामीणों का…

    *बिलासपुर में महिला से 1.04 करोड़ की साइबर ठगी, आतंकी कनेक्शन और ED के डर का किया इस्तेमाल*

    बिलासपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़)  “डिजिटल अरेस्ट” के नाम पर शहर की एक महिला को डरा-धमकाकर 1 करोड़ 4 लाख रुपये से अधिक की साइबर ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का बिलासपुर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *विजय के CM बनने में विलंब, समर्थक का आत्महत्या का प्रयास*

    *विजय के CM बनने में विलंब, समर्थक का आत्महत्या का प्रयास*

    *बिजली कर्मियों को राहत: DA वृद्धि से अब 60%, पिछला एरियर भी मिलेगा*

    *बिजली कर्मियों को राहत: DA वृद्धि से अब 60%, पिछला एरियर भी मिलेगा*

    *पर्यावरण का भारी नुकसान: NH-30 परियोजना में गलत प्लानिंग से हजारों पेड़ कटे*

    *पर्यावरण का भारी नुकसान: NH-30 परियोजना में गलत प्लानिंग से हजारों पेड़ कटे*

    *बलौदा में PM-SHRI स्कूल की हेडमास्टर सस्पेंड, ‘जन गण मन’ के बजाय ‘गॉड इज ग्रेट’ पढ़ाया*

    *बलौदा में PM-SHRI स्कूल की हेडमास्टर सस्पेंड, ‘जन गण मन’ के बजाय ‘गॉड इज ग्रेट’ पढ़ाया*

    *बिलासपुर में महिला से 1.04 करोड़ की साइबर ठगी, आतंकी कनेक्शन और ED के डर का किया इस्तेमाल*

    *बिलासपुर में महिला से 1.04 करोड़ की साइबर ठगी, आतंकी कनेक्शन और ED के डर का किया इस्तेमाल*

    *छत्तीसगढ़ कोहका जमीन घोटाला: 10 लाख लेकर हुआ धोखाधड़ी, 4.50 करोड़ का लोन भी फर्जी तरीके से लिया*

    *छत्तीसगढ़ कोहका जमीन घोटाला: 10 लाख लेकर हुआ धोखाधड़ी, 4.50 करोड़ का लोन भी फर्जी तरीके से लिया*

    You cannot copy content of this page