*शादी का डिजिटल कार्ड समझकर लोग खोल लेते हैं और ठगी का शिकार हो जाते हैं।व्हॉट्सएप पर शादी का डिजिटल कार्ड भेज कर रहे ठगी*

बिलासपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) साइबर ठगों ने लोगों को ठगने के लिए एक नया और बेहद खतरनाक तरीका अपनाया है। अब जालसाज शादी के कार्ड की शक्ल में मोबाइल पर एपीके फाइल भेज रहे हैं। अनजान नंबर से आने वाली यह फाइल आमंत्रण पत्र जैसी दिखाई देती है, जिसे लोग शादी का डिजिटल कार्ड समझकर खोल लेते हैं और ठगी का शिकार हो जाते हैं। एएसपी अनुज कुमार ने बताया कि जैसे ही व्यक्ति इस एपीके फाइल को डाउनलोड कर इंस्टाल करता है, उसके मोबाइल में मौजूद निजी जानकारी, बैंक डिटेल, ओटीपी और सोशल मीडिया अकाउंट तक ठगों की पहुंच हो जाती है। कई मामलों में मोबाइल का पूरा कंट्रोल भी जालसाजों के हाथ में चला जाता है, जिससे खाते से पैसे उड़ाए जा रहे हैं। ठग आमतौर पर व्हाट्सएप के जरिए शादी का निमंत्रण या कार्ड जरूर देखें जैसे मैसेज भेजते हैं।

  • Related Posts

    *ट्रैजिक क्रैश बालोद में, कार-बाइक टक्कर से तीन युवकों की मौके पर मौत*

    बालोद:(सियासत दर्पण न्यूज़)  जिले के डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात एक भीषण सड़क हादसे (CG Road Accident) ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। खैरीडीह गांव के पास तेज रफ्तार…

    *मुरैना में अवैध शराब-गांजा विवाद भड़का, सरिया-लाठी और फायरिंग में पुलिसकर्मी के दो बेटे घायल*

    मुरैना। (सियासत दर्पण न्यूज़) अवैध शराब और गांजे के कारोबार को लेकर शुक्रवार की शाम शहर की श्याम बिहार कॉलोनी में दो पक्ष भिड़ गए। कहासुनी से शुरू हुआ विवाद…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *सरकार की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र हितग्राही को मिलें – मंत्री टंक राम वर्मा*

    *सरकार की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र हितग्राही को मिलें – मंत्री टंक राम वर्मा*

    *प्लास्टिक पैकिंग नीति से शराब कारोबार में सप्लाई संकट*

    *प्लास्टिक पैकिंग नीति से शराब कारोबार में सप्लाई संकट*

    *रायपुर हादसा: वकील को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल किया गया*

    *रायपुर हादसा: वकील को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल किया गया*

    *रायपुर बवाल: 1000 से अधिक NSUI कार्यकर्ताओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई*

    *रायपुर बवाल: 1000 से अधिक NSUI कार्यकर्ताओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई*

    *ट्रैजिक क्रैश बालोद में, कार-बाइक टक्कर से तीन युवकों की मौके पर मौत*

    *ट्रैजिक क्रैश बालोद में, कार-बाइक टक्कर से तीन युवकों की मौके पर मौत*

    *राज्य निर्वाचन आयोग ने छत्तीसगढ़ के उपचुनावों की तारीखों की घोषणा की*

    *राज्य निर्वाचन आयोग ने छत्तीसगढ़ के उपचुनावों की तारीखों की घोषणा की*

    You cannot copy content of this page