*चर्चित फिल्म निर्माता मोहित साहू ने गर्लफ्रेंड को बेरहमी से पीटा*

रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री (छॉलीवुड) के चर्चित फिल्म निर्माता मोहित साहू पर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ बेरहमी से मारपीट करने के गंभीर आरोप लगे हैं। पीड़िता का आरोप है कि मोहित साहू ने उसे शादी का झांसा देकर उज्जैन ले जाकर विवाह किया, लेकिन बाद में यह कहकर मुकर गया कि उसकी पहले से दूसरी शादी हो चुकी है। जब युवती ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए उस पर जानलेवा हमला किया। जानकारी के अनुसार यह मामला पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र अंतर्गत भाटागांव स्थित सिल्वर ओक अपार्टमेंट के ब्लॉक-410 का है। आरोप है कि इसी फ्लैट में मोहित साहू ने युवती के साथ जमकर मारपीट की। हमले में युवती के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद पीड़िता लहूलुहान हालत में सीधे पुरानी बस्ती थाने पहुंची और पूरी घटना की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने जब मौके की जांच की तो फ्लैट के भीतर टूटी हुई कुंडी और खून के निशान मिले, जिससे मारपीट की पुष्टि हुई है।

  • Related Posts

    *रायपुर,,पंडरिया हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ी,उपचार के दौरान घायल आरजू अली की मृत्यु*

    सियासत दर्पण न्यूज़ रायपुर  रायपुर,, सियासत दर्पण न्यूज़,,पंडरिया हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ी,उपचार के दौरान घायल आरजू अली की मृत्यु बिरगांव निगम के पार्षद इकराम अहमद ने जानकारी देते…

    *रायपुर,,दीपेश कृपाल बने आदिवासी कांग्रेस के रायपुर शहर अध्यक्ष*

    सियासत दर्पण न्यूज़ रायपुर छत्तीसगढ़ आदिवासी कांग्रेस में हुई नियुक्तियां रायपुर,, सियासत दर्पण न्यूज़,,छत्तीसगढ़ प्रदेश आदिवासी कांग्रेस ने जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की है। दीपेश कृपाल को रायपुर शहर जिलाध्यक्ष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रायपुर,,पंडरिया हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ी,उपचार के दौरान घायल आरजू अली की मृत्यु*

    *रायपुर,,पंडरिया हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ी,उपचार के दौरान घायल आरजू अली की मृत्यु*

    *रायपुर,,दीपेश कृपाल बने आदिवासी कांग्रेस के रायपुर शहर अध्यक्ष*

    *रायपुर,,दीपेश कृपाल बने आदिवासी कांग्रेस के रायपुर शहर अध्यक्ष*

    *राजनीति की नई कहानी: बंगाल के मुख्यमंत्री के रूप में सुवेंदु अधिकारी*

    *राजनीति की नई कहानी: बंगाल के मुख्यमंत्री के रूप में सुवेंदु अधिकारी*

    *छत्तीसगढ़ में घुसपैठियों के खिलाफ कार्रवाई, नोटिस और समीक्षा बैठक*

    *छत्तीसगढ़ में घुसपैठियों के खिलाफ कार्रवाई, नोटिस और समीक्षा बैठक*

    *धार्मिक टिप्पणी ने जन्म दिया बवाल, दुर्ग में प्लेसमेंट कर्मी की पिटाई*

    *धार्मिक टिप्पणी ने जन्म दिया बवाल, दुर्ग में प्लेसमेंट कर्मी की पिटाई*

    *छत्तीसगढ़ में विधायक ने निकाली भड़ास, कहा – जनता का गुस्सा बड़े-बड़ों को झकझोर देता है*

    *छत्तीसगढ़ में विधायक ने निकाली भड़ास, कहा – जनता का गुस्सा बड़े-बड़ों को झकझोर देता है*

    You cannot copy content of this page