*रायपुर,,सेवा, समर्पण और संवेदनशीलता की मिसाल बने डॉ. मनीष जैन,गणेश तिवारी की रिपोर्ट*

सियासत दर्पण न्यूज़ से गणेश तिवारी की रिपोर्ट

गरीब मरीजों के लिए उम्मीद की किरण, रायपुर से कांकेर तक निभाई जिम्मेदारी

रायपुर,सियासत दर्पण न्यूज,, चिकित्सा क्षेत्र में जहां एक ओर आधुनिक तकनीक और व्यस्त दिनचर्या का दबाव बढ़ता जा रहा है, वहीं कुछ डॉक्टर ऐसे भी हैं जो अपनी सेवा भावना, निष्ठा और मानवीय दृष्टिकोण से समाज में अलग पहचान बना रहे हैं। ऐसे ही एक नाम हैं डॉ. मनीष जैन, जिन्होंने अपनी पढ़ाई अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) से पूरी कर वर्तमान में रायपुर एम्स में विशेषज्ञ के रूप में अपनी सेवाएं दी हैं और अब शहर के कैवल्यं पॉलीक्लिनिक, सिटी सेंटर मॉल के पास मरीजों का उपचार कर रहे हैं।

डॉ. जैन का चिकित्सा सफर केवल एक पेशा नहीं, बल्कि सेवा का माध्यम रहा है। उन्होंने रायपुर के अलावा प्रदेश के कई अन्य क्षेत्रों में भी अपनी सेवाएं दी हैं। विशेष रूप से जिला चिकित्सालय कांकेर और मेडिकल कॉलेज में उनके योगदान को काफी सराहा गया है। वहां उन्होंने न केवल मरीजों का उपचार किया, बल्कि जटिल परिस्थितियों में भी उनकी सतत निगरानी कर उन्हें बेहतर स्वास्थ्य देने का प्रयास किया।

उनकी कार्यशैली का सबसे प्रमुख पहलू है मरीजों के प्रति उनकी संवेदनशीलता। वे हर मरीज को पूरी गंभीरता से देखते हैं और उनकी स्थिति को समझकर उचित इलाज प्रदान करते हैं। यही कारण है कि उनके इलाज से अनेक मरीजों को नई जिंदगी मिली है और वे आज स्वस्थ जीवन जी रहे हैं।

डॉ. मनीष जैन की आस्था और निष्ठा उन्हें अपने कार्य के प्रति हमेशा समर्पित रखती है। वे दिन-रात मरीजों की सेवा में जुटे रहते हैं और अपने कर्तव्यों को पूरी ईमानदारी से निभाते हैं। खास बात यह है कि वे गरीब और जरूरतमंद मरीजों का इलाज निशुल्क भी करते हैं, जो उनकी सेवा भावना को और भी ऊंचा बनाता है।

वर्तमान में कैवल्या पॉलीक्लिनिक में वे लगातार मरीजों की सेवा कर रहे हैं और लोगों के बीच विश्वास का केंद्र बन चुके हैं। उनकी सादगी, विनम्रता और चिकित्सा के प्रति समर्पण ने उन्हें समाज में एक अलग पहचान दिलाई है।

  • Related Posts

    *स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार: जशपुर में हर गांव तक पहुंच रही बेहतर इलाज की सुविधा*

    मुख्यमंत्री स्वास्थ्य मितान हेल्पलाइन बनी सहारा, 3570 मरीजों को मिली त्वरित चिकित्सा सहायता रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के वनांचल एवं अनुसूचित…

    *सुशासन तिहार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मेधावी छात्र गिरवर पटेल को किया सम्मानित*

    रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) सुशासन तिहार के तहत जारी राज्यव्यापी दौरे के दौरान खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के छुईखदान विकासखंड अंतर्गत ग्राम सरोधी में आयोजित जन चौपाल में शिक्षा के क्षेत्र…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार: जशपुर में हर गांव तक पहुंच रही बेहतर इलाज की सुविधा*

    *स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार: जशपुर में हर गांव तक पहुंच रही बेहतर इलाज की सुविधा*

    *सुशासन तिहार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मेधावी छात्र गिरवर पटेल को किया सम्मानित*

    *सुशासन तिहार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मेधावी छात्र गिरवर पटेल को किया सम्मानित*

    *चोटिल खिलाड़ी ने RCB को कहा अलविदा, आईपीएल की उम्मीदें प्रभावित*

    *चोटिल खिलाड़ी ने RCB को कहा अलविदा, आईपीएल की उम्मीदें प्रभावित*

    *एक माह के नवजात का मुख्यमंत्री ने किया नामकरण, “रविशंकर” नाम से गूंजा गांव का आंगन*

    *एक माह के नवजात का मुख्यमंत्री ने किया नामकरण, “रविशंकर” नाम से गूंजा गांव का आंगन*

    *निर्माण स्थल पर मुख्यमंत्री का श्रमदान : श्रमिक बहनों के साथ की ईंट जोड़ाई*

    *निर्माण स्थल पर मुख्यमंत्री का श्रमदान : श्रमिक बहनों के साथ की ईंट जोड़ाई*

    *निर्माणाधीन पंचायत भवन के निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री को श्रमिकों ने दिया भोजन का न्यौता : साथ बैठकर खाया बोरे बासी और आमा चटनी*

    *निर्माणाधीन पंचायत भवन के निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री को श्रमिकों ने दिया भोजन का न्यौता : साथ बैठकर खाया बोरे बासी और आमा चटनी*

    You cannot copy content of this page