*पत्नी का मर्डर करने वाले आरक्षक पति को उम्रकैद*

रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) पत्नी की हत्या के मामले में रायपुर की स्पेशल कोर्ट (एट्रोसिटी) ने आरोपी पति सोहन राम साहू को दोषी ठहराते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है। इसके साथ ही आरोपी पर अर्थदंड भी लगाया गया है। कोर्ट ने उसे भारतीय दंड संहिता 2023 की धारा 103(1) और एससी-एसटी (अत्या।

जानकारी के अनुसार, ओमिका ध्रुव की आरोपी सोहन साहू से लव मैरिज हुई थी। आरोपी पुलिस विभाग में आरक्षक के पद पर पोस्टेड है।
घटना 12 अप्रैल 2025 की है। आरोपी सोहन साहू सुबह करीब 7.30 बजे अपनी पत्नी को गरियाबंद छोड़ने के बहाने घर से मोटरसाइकिल पर लेकर निकला था। तीन घंटे बाद गांव के एक व्यक्ति ने सूचना दी कि विजय नगर, रजत डेरा, सरगी नाला रोड से लगभग 100 मीटर अंदर जंगल में महिला का शव पड़ा है।

सूचना मिलने पर ओमिका का भाई मौके पर पहुंचा, जहां उसकी बहन का शव मिला और पास में आरोपी भी मौजूद था। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि चरित्र शंका को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। इसी दौरान गुस्से में उसने पत्नी का गला दबाकर हत्या कर दी।

विशेष न्यायाधीश पंकज कुमार सिन्हा की अदालत ने आरोपी को दोषी पाते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। वहीं पीड़ित पक्ष की ओर लोक अभियोजक उमा शंकर वर्मा ने पैरवी की। यह मामला गरियाबंद जिले के पांडुका थाना क्षेत्र का है।

  • Related Posts

    *बैरन बाजार में खुलेआम चाकूबाजी *

    रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) राजधानी रायपुर में अपराधियों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर आए हैं। शहर के व्यस्त बैरन बाजार इलाके में सोमवार सुबह दिनदहाड़े चाकूबाजी की सनसनीखेज…

    *रायपुर की इन सड़कों पर फ्लैक्स लगाने पर लगेगा जुर्माना*

    रायपुर ।(सियासत दर्पण न्यूज़)  राजधानी रायपुर में शहर की सड़कों को साफ-सुथरा और अव्यवस्थित विज्ञापनों से मुक्त रखने के लिए नगर पालिक निगम ने बड़ा फैसला लिया है। जीई रोड…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *बैरन बाजार में खुलेआम चाकूबाजी *

    • By SIYASAT
    • February 6, 2026
    • 1 views
    *बैरन बाजार में खुलेआम चाकूबाजी *

    *वैभव सूर्यवंशी ने अंडर-19 विश्वकप के फाइनल में सबसे तेज शतक ठोका*

    • By SIYASAT
    • February 6, 2026
    • 1 views
    *वैभव सूर्यवंशी ने अंडर-19 विश्वकप के फाइनल में सबसे तेज शतक ठोका*

    *रायपुर की इन सड़कों पर फ्लैक्स लगाने पर लगेगा जुर्माना*

    • By SIYASAT
    • February 6, 2026
    • 4 views
    *रायपुर की इन सड़कों पर फ्लैक्स लगाने पर लगेगा जुर्माना*

    *रायपुर जिले के दो उचित मूल्य दुकानों में अनियमितता पर हुई वसूली की कार्यवाही*

    • By SIYASAT
    • February 6, 2026
    • 3 views
    *रायपुर जिले के दो उचित मूल्य दुकानों में अनियमितता पर हुई वसूली की कार्यवाही*

    *बाबू 40 हजार रुपए की रिश्‍वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार*

    • By SIYASAT
    • February 6, 2026
    • 4 views
    *बाबू 40 हजार रुपए की रिश्‍वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार*

    *इंदौर के होलकर स्टेडियम में आज मध्य प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के बीच क्वार्टर फाइनल मैच*

    • By SIYASAT
    • February 6, 2026
    • 3 views
    *इंदौर के होलकर स्टेडियम में आज मध्य प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के बीच क्वार्टर फाइनल मैच*

    You cannot copy content of this page