*रायपुर में नाबालिग से रेप करने वाले युवक को उम्रकैद*

(सियासत दर्पण न्यूज़) रायपुर में एक नाबालिग लड़की को प्रेम जाल में फंसाकर रेप करने के दोषी को कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। वहीं कोर्ट ने पीड़िता के परिजनों को 7 लाख रुपए क्षतिपूर्ति देने का भी आदेश दिया है। यह पूरा मामला खरोरा थाना क्षेत्र का है। मामले की अंतिम सुनवाई विशेष न्यायाधीश ‘पॉक्सो’ अच्छेलाल काछी की कोर्ट में पूरी हुई।

विशेष लोक अभियोजक डालेश्वर प्रसाद साहू ने कोर्ट को बताया कि, आरोपी हेमंत बंजारे (21) का लड़की के घर आना जाना था। इसी का फायदा उठाकर उसने नाबालिग लड़की को प्रेम जाल में फंसा लिया। 3 मार्च 2023 को उसने लड़की के साथ बलात्कार किया।

इसकी जानकारी परिजनों को तभी जब लड़की ने 21 में 2023 को जहर खाकर अपनी जान देने की कोशिश की। जब परिजनों ने नाबालिग से पूछताछ की तो उसके गर्भवती होने का पता चला।

इसके बाद घर वालों ने खरोरा थाने में एफआईआर दर्ज कराई। कोर्ट के निर्देश पर पुलिस ने लड़की के भ्रूण और आरोपी का डीएनए टेस्ट कराया। मिलान होने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में कोर्ट ने सबूतों और गवाहो के आधार पर आरोपी हेमंत बंजारे को आजीवन कारावास और ₹1000 अर्थदंड की सजा सुनाई है।

  • Related Posts

    *राज्य के 292 हजयात्री नागपुर से मदीना शरीफ के लिए हुए रवाना,, मिर्ज़ा एजाज बेग,, चेयरमैन छ ग राज्य हज कमेटी*

    सियासत दर्पण न्यूज़ की खबर रायपुर,,सियासत दर्पण न्यूज़। हज 2026 के लिए नागपुर के अंतराष्ट्रीय विमानतल से अकाशा एयरलाइंस की फ्लाइट से अब तक राज्य के 292 हज यात्री नागपुर…

    *76 जवान हत्याकांड में हाईकोर्ट ने बरी किए सभी आरोपी*

    रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने सुकमा के ताड़मेटला माओवादी हमले से जुड़े बहुचर्चित मामले में बड़ा फैसला सुनाते हुए सभी आरोपितों को बरी करने के निचली अदालत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *राज्य के 292 हजयात्री नागपुर से मदीना शरीफ के लिए हुए रवाना,, मिर्ज़ा एजाज बेग,, चेयरमैन छ ग राज्य हज कमेटी*

    *राज्य के 292 हजयात्री नागपुर से मदीना शरीफ के लिए हुए रवाना,, मिर्ज़ा एजाज बेग,, चेयरमैन छ ग राज्य हज कमेटी*

    *76 जवान हत्याकांड में हाईकोर्ट ने बरी किए सभी आरोपी*

    *76 जवान हत्याकांड में हाईकोर्ट ने बरी किए सभी आरोपी*

    *गवाही से नाराज बदमाशों का चाकू हमला, पुलिस ने मोहल्ले में सख्ती*

    *गवाही से नाराज बदमाशों का चाकू हमला, पुलिस ने मोहल्ले में सख्ती*

    *सड़क पर चेन लूटने वाला लुटेरा हुआ गिरफ्तार*

    *सड़क पर चेन लूटने वाला लुटेरा हुआ गिरफ्तार*

    *ग्लोबल हॉस्पिटल के विवादित कब्जे पर निगम की कड़ी कार्रवाई*

    *ग्लोबल हॉस्पिटल के विवादित कब्जे पर निगम की कड़ी कार्रवाई*

    *महतारी वंदन योजना : महिला सशक्तिकरण की नई धारा*

    *महतारी वंदन योजना : महिला सशक्तिकरण की नई धारा*

    You cannot copy content of this page