Home / राजधानी / *सस्ते कैमरे का झांसा देकर युवती से ठगी, ऑनलाइन सौदे में फंसी शिकार*

*सस्ते कैमरे का झांसा देकर युवती से ठगी, ऑनलाइन सौदे में फंसी शिकार*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) ऑनलाइन प्लेटफॉर्म OLX पर सस्ते में कैमरा बेचने का लालच देकर एक युवती से 2 लाख रुपए की ठगी की गई है। ठग ने खुद को कैमरा विक्रेता बताकर OLX पर विज्ञापन डाला था। विज्ञापन देखकर संपर्क करने पर आरोपी ने भरोसे में लेकर युवती से UPI के जरिए अपने बैंक खाते में पैसे ट्रांसफर करवा लिए।

दरअसल, महामाया मंदिर पुरानी बस्ती निवासी पीड़िता भव्या देवांगन ने पुलिस को बताया कि, सेकेंड हैंड कैमरा खरीदने के लिए OLX पर सर्च कर रही थी। इसी दौरान उसे एक आकर्षक कीमत पर कैमरा बेचने का विज्ञापन दिखाई दिया।

युवती ने दिए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क किया। आरोपी ने खुद को सदर बताते हुए कैमरे की अच्छी कंडीशन और कम कीमत का झांसा दिया। बातचीत के दौरान उसने कहा कि डिमांड ज्यादा है, इसलिए पहले पेमेंट करने पर ही कैमरा भेजा जाएगा।

आरोपी की बातों में आकर युवती ने UPI के माध्यम से उसके बताए खाते में कुल 2 लाख रुपए ट्रांसफर कर दिए। पैसे मिलते ही आरोपी ने फोन उठाना बंद कर दिया। इसके बाद युवती को ठगी का एहसास हुआ और उसने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

पीड़िता की शिकायत पर पुरानी बस्ती पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। बैंक खाते, मोबाइल नंबर और UPI ट्रांजेक्शन के आधार पर तकनीकी जांच की जा रही है। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर खरीदारी करते समय सावधानी बरतें, बिना वस्तु देखे या पुख्ता जानकारी के एडवांस पेमेंट न करें, ताकि इस तरह की ठगी से बचा जा सके।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page