*दुर्ग की महिलाओं ने कहा- मोदीजी की योजना सराहनीय*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

दुर्ग। (सियासत दर्पण न्यूज़) गर्भवती एवं धात्री महिलाओं के पोषण स्तर में सुधार एवं गर्भावस्था के दौरान मजदूरी में हुई हानि की प्रतिभूति राशि सुनिश्चित करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा लागू प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का लाभ दुर्ग लोकसभा क्षेत्र में बड़ी संख्या में महिलाएं उठा रही है। कुछ दंपती ने उक्त योजना में प्राप्त राशि को अपने बच्चों के नाम पर जमा करा दिया है। राजीव नगर दुर्ग निवासी सुषमा बंछोर ने बताया कि उनकी भी पहली संतान लड़की है, जो छह साल की हो गई है। मातृ वंदना योजना के तहत केंद्र सरकार द्वारा दी जाने वाली राशि के बारे में क्षेत्र के पार्षद और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बताया था। यह राशि उनके व परिवार के लिए बहुत काम आ रही है। राशि तीन किस्तों में मिली थी। दुर्ग निवासी रिंकी गुप्ता ने बताया कि उनकी बेटी खुशी चार साल की हो गई है। मोदी सरकार द्वारा मातृ वंदना योजना के नाम पर गरीब महिलाओं को दी जानी वाली राशि बड़ी उपयोगी है। रिंकी ने बताया कि उन्होंने सरकार से मिली राशि अपनी बच्ची के नाम पर सुरक्षित रख दिया है। गयानगर दुर्ग निवासी सुनैना देवांगन ने बताया कि उनकी पहली बच्ची का जन्म छह साल पहले हुआ। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत तीन किश्त में छह हजार रुपये की राशि मिली। उन्होंने जमा राशि बच्ची के नाम पर फिक्स करा दिया है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page