Home / राजधानी / *पॉश इलाके में सरकारी जमीन पर कब्जा, रिपोर्ट गायब होने पर नेता प्रतिपक्ष के तीखे सवाल*

*पॉश इलाके में सरकारी जमीन पर कब्जा, रिपोर्ट गायब होने पर नेता प्रतिपक्ष के तीखे सवाल*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर/छत्तीसगढ़ :(सियासत दर्पण न्यूज़) वीआईपी रोड स्थित राजा राम नाले के पास करीब एक एकड़ शासकीय जमीन और नाले पर अवैध कब्जे का मामला गरमाया। शिकायत के एक महीने बाद भी सीमांकन रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं हुई। नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने नगर निगम और जिला प्रशासन पर “दिखावटी कार्रवाई” का आरोप लगाते हुए सख्त कदमों की मांग की।
अवैध कब्जे की शिकायत, कार्रवाई अधूरी

रायपुर नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने बताया कि 30 दिसंबर 2025 को उन्होंने वीआईपी रोड स्थित राजा राम नाले के पास शासकीय डबरी और लगभग एक एकड़ सरकारी जमीन पर हो रहे अवैध कब्जे की शिकायत नगर निगम आयुक्त विश्वदीप से की थी। यह नाला अमलीडीह से होते हुए वीआईपी रोड के पास से गुजरता है। शिकायत के बाद आयुक्त ने एसडीएम को सीमांकन कराने के निर्देश दिए, लेकिन एक महीने से अधिक समय बीतने के बावजूद रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं हुई। 2 फरवरी को दोबारा पत्र लिखने के बाद भी कोई जवाब नहीं मिला।

“दिखावे की कार्रवाई” पर सवाल

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि मीडिया में कार्रवाई की खबर आने के बाद वे स्वयं मौके पर पहुंचे, जहां केवल एक छोटी दीवार तोड़ी गई। नाले की दिशा में कोई वास्तविक बदलाव नहीं हुआ। उन्होंने सवाल उठाया कि आम नागरिक के मामूली अतिक्रमण पर तुरंत बुलडोजर चलाने वाला निगम, शहर के बीचोंबीच हो रहे बड़े कब्जों पर मौन क्यों है?
प्रशासन से सीधे सवाल और चेतावनी

आकाश तिवारी ने पूछा कि सीमांकन रिपोर्ट अब तक सार्वजनिक क्यों नहीं हुई, कब्जाधारियों पर एफआईआर क्यों नहीं दर्ज की गई और किस भूमाफिया को बचाया जा रहा है? उन्होंने मांग की कि शासकीय जमीन और नाले को स्पष्ट रूप से चिन्हित कर ईंटों से घेरा जाए। चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष किया जाएगा।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page