*मॉडीफाइ सायलेंसर पर रायपुर पुलिस सख्त*

रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) राजधानी में पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली लागू होने के बाद यातायात व्यवस्था को सुचारु और सुरक्षित बनाए रखने के लिए रायपुर यातायात पुलिस लगातार सख्त रुख अपनाए हुए है। यातायात नियम तोड़ने वाले वाहन स्वामियों पर अभियान चलाकर 15 दिन के अंदर 160 गाड़ियों के मालिक पर एक्शन लिया है।

पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला के निर्देश पर बुलेट चालकों द्वारा मानक के विपरीत मॉडीफाइ सायलेंसर का उपयोग कर तेज आवाज और पटाखे जैसी ध्वनि निकालने पर सख्त प्रतिबंध लगाया गया है। पुलिस का कहना है कि इस तरह की आवाज से न सिर्फ आम नागरिकों को परेशानी होती है, बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य वाहन चालकों में दुर्घटना का डर भी बना रहता है।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त विवेक शुक्ला एवं दौलत राम पोर्ते के निर्देशन में यातायात पुलिस ने पिछले 15 दिनों में अभियान चलाकर 160 से अधिक बुलेट वाहनों पर कार्रवाई की है। इस दौरान मॉडीफाइ सायलेंसर जब्त किए गए हैं। साथ ही ऐसे सायलेंसर बेचने वाले फर्म और लगाने वाले दुकानदारों पर भी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

मॉडीफाइ सायलेंसर पर कार्रवाई करने के साथ देर रात नशे की हालत में वाहन चलाने वालों के खिलाफ भी अभियान तेज किया गया है। पिछले 15 दिनों में 90 से अधिक शराबी वाहन चालकों पर मोटरयान अधिनियम की धारा 185 के तहत कार्रवाई की गई। सभी मामलों को कोर्ट भेजा गया, जहां न्यायालय द्वारा प्रत्येक पर 10-10 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया।यातायात पुलिस के अधिकारियों ने वाहन चालकों से अपील की है कि नियमों का पालन करें, बिना हेलमेट दोपहिया वाहन न चलाएं, चारपहिया में सीट बेल्ट जरूर लगाएं, मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करें और नशे की हालत में वाहन बिल्कुल न चलाएं।

  • Related Posts

    *रायपुर: लक्ष्य ज्वेलर्स में 1 करोड़ की चोरी, पुलिस जांच में जुटी*

    रायपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़)  रायपुर में लक्ष्य ज्वेलर्स में भारी मात्रा में ज्वेलरी की चोरी हुई है। शनिवार देर-रात चोरों ने ज्वेलरी दुकान को निशाना बनाते हुए करीब एक करोड़ रुपए…

    *NSUI नेता गिरफ्तार, 12वीं हिंदी पेपर लीक का खुलासा*

    रायपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़) छत्तीसगढ़ में 12वीं बोर्ड के हिंदी पेपर लीक मामले में पुलिस ने मास्टरमाइंड NSUI नेता वेणु उर्फ वेणु जंघेल को बिलासपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *दुखद घटना:- दो सगे भाइयों के बीच हुए मामूली विवाद ने हत्या का रूप ले लिया,,पुलिस ने किया मामला दर्ज*

    *दुखद घटना:- दो सगे भाइयों के बीच हुए मामूली विवाद ने हत्या का रूप ले लिया,,पुलिस ने किया मामला दर्ज*

    *CAF के जवान की मौत, आत्महत्या की वजह पर जांच शुरू*

    *CAF के जवान की मौत, आत्महत्या की वजह पर जांच शुरू*

    *रायपुर: लक्ष्य ज्वेलर्स में 1 करोड़ की चोरी, पुलिस जांच में जुटी*

    *रायपुर: लक्ष्य ज्वेलर्स में 1 करोड़ की चोरी, पुलिस जांच में जुटी*

    *NSUI नेता गिरफ्तार, 12वीं हिंदी पेपर लीक का खुलासा*

    *NSUI नेता गिरफ्तार, 12वीं हिंदी पेपर लीक का खुलासा*

    *भाई की शादी में भाजपा नेता नेत्री ने की फायरिंग*

    *भाई की शादी में भाजपा नेता नेत्री ने की फायरिंग*

    *छत्तीसगढ़ में जमीन और परंपरा पर अंतिम संस्कार को लेकर विवाद बढ़ा*

    *छत्तीसगढ़ में जमीन और परंपरा पर अंतिम संस्कार को लेकर विवाद बढ़ा*

    You cannot copy content of this page