Home / राजधानी / *रायपुर,,भाजपा सरकार छल द्वारा स्वामी आत्मानंद इंग्लिश स्कूल को बंद करने का कर रही काम,*

*रायपुर,,भाजपा सरकार छल द्वारा स्वामी आत्मानंद इंग्लिश स्कूल को बंद करने का कर रही काम,*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

सियासत दर्पण न्यूज़ रायपुर व्हाट्सएप नंबर 09827193215

शहर जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार नेताजी कन्हैया लाल बाजारी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा स्वामी आत्मानंद स्कूल जनता कालोनी मे सांकेतिक प्रदर्शन कर दिया गया ज्ञापन

रायपुर /सियासत दर्पण न्यूज़,, सोमवार शहर जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व मे नेताजी कन्हैया लाल बाजारी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा जनता कालोनी स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल मे किया गया सांकेतिक प्रदर्शन। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष किशन लाल बाजारी ने बताया की बजेपी जनता के हित के बारे मे नहीं सोचती। कांग्रेस सरकार के राज मे गरीब, मध्यम परिवार के लिए स्वामी आत्मानंद इंग्लिश स्कूल शुरू किया गया था।छत्तीसगढ़ में बीजेपी की सरकार जब से आई है तब से कांग्रेस सरकार के द्वारा सृजित किए गए स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल की श्रृंखला को बर्बाद करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी है।

 

स्कूल का स्तर कांग्रेस सरकार में इतना अच्छा था कि बड़े बड़े अंग्रेजी मीडियम स्कूल से पालकों ने बच्चो को निकाल कर आत्मानंद स्कूल में डाला था ।बच्चो की भर्ती प्रक्रिया पहले पारदर्शी और मेरिट पर होता था लेकिन पिछले 02 सालों में बीजेपी के नेताओ के द्वारा सूची भेज कर भर्ती करने का काम किया जा रहा जिससे अच्छे बच्चे प्रवेश पाने से वंचित होते है।आज स्तिथि यह है की पढ़ाई अच्छे से ना होने और अव्यवस्थाओं के कारण पालक बच्चो को इन स्कूलों से निकालने के लिए मजबूर हो गए है।स्कूलों में फण्ड नहीं दिया जा रहा है। स्कूल में अंग्रेजी माध्यम के योग्य विषय टीचर -प्रिंसिपल की भर्ती नहीं की जा रही है। कन्याओ के प्रसाधन का बुरा हाल है स्कूलो में कुर्सी टेबल – लैब के समान – बच्चो के ड्रेस आदि संसाधन उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। एग्जाम साल खतम होने आया अब तक बहुत से क्लासो की कुछ पुस्तके अब तक उपलब्ध नहीं हुई है। पूर्व में कांग्रेस सरकार में डीएमएफ फण्ड से प्रति वर्ष 5-6लाख रूपये हर स्कूल को दिया जाता था जो अब पिछले 02 सालों में 02:00 लाख से नीचे प्रति स्कूल हो गया है ।अंग्रेजी माध्यम से पढ़े लिखे अच्छे चयनित टीचर प्रिंसिपल की जगह अपने पसंदीदा प्राचार्य और शिक्षकों को लाकर नियुक्ति और पदस्थापना की जा रही है ।स्कूलों में आर्थिक तंगी के कारण बिजली बिल का भुगतान तक नहीं हो पा रहा है। ये तमाम कारण है जो धीरे धीरे आत्मानंद स्कूल की स्थापना की मूल भावना को खत्म कर इस बहुउद्देशीय स्कूल की अच्छी व्यवस्था को बर्बाद करने का षड्यंत्र है। कांग्रेस सरकार के दौरान 10वी 12वी की परीक्षाओं में स्वामी आत्मानंद स्कूलो के बच्चे प्रावीण्य सूचि में मेरिट आए थे लेकिन अब बच्चो और पालको को पढ़ाई की अव्यवस्थाओं ,अनुशासनहीनता पर नियंत्रण ना कर पाने , आत्मानंद स्कूलों में चाकू लहराने जैसी गंभीर घटनाओं के कारण बच्चो के भविष्य को लेकर चिंतित कर दिया है । इसलिए हम लोगो को मजबूर हो कर सरकार को जगाने , पालक – अभिभावक और बच्चो के हितों की रक्षा के साथ ही स्वामी आत्मानंद स्कूल शुरू करने की मूल अवधारणा को बचाये रखने की आवश्यकता है।किशन लाल बाजारी ने बताया की शहर जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर नेताजी कन्हैयालाल बाजारी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा हम सब कांग्रेस जन सांकेतिक प्रदर्शन कर ज्ञापन दिए। सांकेतिक प्रदर्शन मे प्रदेश वंदना राजपूत,पूर्व आरडीए उपाध्यक्ष शिव सिंह ठाकुर,मण्डल अध्यक्ष कुंदन सिन्हा, अमित काचलवार, अंनूराम साहू, रमाकांत शर्मा, दिपेन्द्र ठाकुर,डॉ. विकास पाठक,आकाश दीवान,शानू दीवान, सुनील साहू, तोरण साहू, राकेश यादव, मोहन सेन, प्रवीण झा, दीना वर्मा, वेंकट राव,अनिल वर्मा, भारत यादव, विजय देवांगन रानी वर्मा,,प्रीति सोनी,रामदास कुर्रे एवं समस्त कांग्रेस जन उपस्थित हुए।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page