Home / छत्तीसगढ़ / *कार में मिला CGMSC के SDO का शव, इलाके में फैली सनसनी*

*कार में मिला CGMSC के SDO का शव, इलाके में फैली सनसनी*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

जगदलपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़) शहर के इंदिरा स्टेडियम के पास खड़ी एक ब्रेज़ा कार में युवक का शव मिलने से शनिवार सुबह इलाके में सनसनी फैल गई। राहगीरों ने कार में युवक को अचेत अवस्था में देखा और बोधघाट थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान वृंदावन कॉलोनी निवासी शोभाराम देहारी के रूप में हुई है। वे छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कार्पोरेशन के नियानार कार्यालय में एसडीओ के पद पर पदस्थ थे।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page