Home / राजधानी / *बजरंग दल और प्रेमी जोड़ों के बीच विवाद रोकने के लिए मैदान में उतरी पुलिस*

*बजरंग दल और प्रेमी जोड़ों के बीच विवाद रोकने के लिए मैदान में उतरी पुलिस*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़) वैलेंटाइन डे के मौके पर राजधानी में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं। बजरंग दल और प्रेमी जोड़ों के बीच संभावित विवाद की आशंका को देखते हुए शहर के प्रमुख उद्यानों और सार्वजनिक स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, राजधानी के एक दर्जन से अधिक गार्डन और पार्कों में सुबह से पुलिस की पैनी नजर बनी हुई है। खासकर गांधी उद्यान, ऊर्जा पार्क, अनुपम गार्डन, दलदल सिवनी गार्डन और कलेक्टरेट गार्डन सहित अन्य प्रमुख स्थानों पर जवानों की तैनाती की गई है।

पुलिस ने संवेदनशील माने जाने वाले क्षेत्रों में फिक्स पिकेट लगाए हैं। सादी वर्दी में भी जवानों की ड्यूटी लगाई गई है, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति बनने से पहले उसे नियंत्रित किया जा सके।

शहर के कुछ भीड़भाड़ वाले इलाकों में नियमित पेट्रोलिंग की जा रही है। वरिष्ठ अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि किसी भी संगठन या व्यक्ति को कानून हाथ में लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

सोशल मीडिया पर निगरानी के लिए साइबर सेल को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है, ताकि किसी भी प्रकार की अफवाह या भड़काऊ पोस्ट पर तत्काल कार्रवाई की जा सके।

पुलिस अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की है कि वे शांति और सौहार्द बनाए रखें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी थाने में दें। राजधानी में सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच वैलेंटाइन डे शांतिपूर्ण ढंग से मनाया जा रहा है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page