*महाशिवरात्रि पर शिव मंदिर ऊपर नीचे रोड में भव्य धार्मिक आयोजन दिनभर चला,गणेश तिवारी की रिपोर्ट*

सियासत दर्पण न्यूज़ से गणेश तिवारी की रिपोर्ट

महाशिवरात्रि पर शिव मंदिर ऊपर नीचे रोड में भव्य धार्मिक आयोजन,,दिनभर चला रुद्राभिषेक, हवन, संगीतमय रामायण पाठ और महाआरती का क्रम

कांकेर,,सियासत दर्पण न्यूज़।पावन पर्व महाशिवरात्रि के अवसर पर दिनांक 15 फरवरी 2026, रविवार को शिव मंदिर ऊपर नीचे रोड में श्रद्धा, आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। प्रातःकाल से लेकर रात्रि 12 बजे तक चले विभिन्न धार्मिक आयोजनों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता निभाई और भगवान शिव की आराधना की।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 6:00 बजे भगवान भोलेनाथ के रुद्राभिषेक से हुई। वैदिक मंत्रोच्चार और पवित्र श्लोकों के सानिध्य में विधि-विधानपूर्वक रुद्राभिषेक संपन्न कराया गया। मंदिर परिसर “हर-हर महादेव” के जयघोष से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने जल, दूध, बेलपत्र, धतूरा और अन्य पूजन सामग्री अर्पित कर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया।

प्रातः 8:30 बजे हवन पूजन एवं आरती का आयोजन किया गया। आचार्यों द्वारा वैदिक रीति से हवन संपन्न कराया गया, जिसमें क्षेत्र के अनेक श्रद्धालुओं ने आहुति देकर परिवार एवं समाज की सुख-समृद्धि की कामना की। हवन के उपरांत सामूहिक आरती की गई, जिसमें उपस्थित जनसमूह भक्ति में लीन नजर आया।

दोपहर 12:00 बजे श्रद्धालुओं के लिए खिचड़ी एवं हलवा का प्रसाद वितरण किया गया। बड़ी संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर समिति के सदस्यों एवं स्वयंसेवकों ने सुव्यवस्थित रूप से प्रसाद वितरण की व्यवस्था संभाली। भक्तों ने इसे सेवा और समर्पण का श्रेष्ठ उदाहरण बताया।

दोपहर 1:00 बजे अंचल के विभिन्न मानस मंडलियों द्वारा संगीतमय रामायण पाठ का आयोजन किया गया। भक्ति गीतों और रामचरितमानस की चौपाइयों से वातावरण पूरी तरह आध्यात्मिक हो उठा। श्रोतागण भावविभोर होकर भजन-कीर्तन का आनंद लेते रहे। देर शाम तक भक्ति संगीत की मधुर ध्वनि से मंदिर परिसर गुंजायमान रहा।

संध्या 7:00 बजे महाआरती का आयोजन किया गया। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने दीप प्रज्वलित कर भगवान शिव की आराधना की। मंदिर को आकर्षक विद्युत सज्जा एवं फूलों से सजाया गया था, जिससे उसकी भव्यता और अधिक बढ़ गई।

रात्रि 12:00 बजे आरती संग पूर्णाहुति के साथ दिनभर चले धार्मिक अनुष्ठानों का समापन हुआ। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव से सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

इस अवसर पर शिव मंदिर समिति के अध्यक्ष व नगर पालिका अध्यक्ष कांकेर अरुण कौशिक और विजय लक्ष्मी कौशिक ने बताया कि महाशिवरात्रि हिंदू धर्म का अत्यंत महत्वपूर्ण पर्व है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों से समाज में आध्यात्मिक चेतना का संचार होता है तथा आपसी भाईचारा और सामाजिक एकता को मजबूती मिलती है। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी श्रद्धालुओं, मानस मंडलियों, स्वयंसेवकों एवं समिति सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।

  • Related Posts

    *रायपुर,,हज 2026 की तीसरी किश्त 06 अप्रैल तक जमा होगी- मिर्ज़ा एजाज बेग*

    सियासत दर्पण न्यूज़ रायपुर की खबर रायपुर,सियासत दर्पण न्यूज़,,। छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के माध्यम से हज यात्रा पर जाने वाले हज यात्री अब 06 अप्रैल 2026 तक तीसरी किश्त…

    *घर में सो रहे बुजुर्ग दंपती की बेरहमी से हत्या*

    जांजगीर-चांपा ।(सियासत दर्पण न्यूज़) छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में देर रात घर में सो रहे बुजुर्ग दंपती की हत्या कर दी गई। अज्ञात आरोपियों ने धारदार हथियार से गला रेतकर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रायपुर,,हज 2026 की तीसरी किश्त 06 अप्रैल तक जमा होगी- मिर्ज़ा एजाज बेग*

    *रायपुर,,हज 2026 की तीसरी किश्त 06 अप्रैल तक जमा होगी- मिर्ज़ा एजाज बेग*

    *रायपुर हिंसा: बर्खास्त पुलिसकर्मी ने पत्नी और बेटी पर किया कुल्हाड़ी से हमला*

    *रायपुर हिंसा: बर्खास्त पुलिसकर्मी ने पत्नी और बेटी पर किया कुल्हाड़ी से हमला*

    *घर में सो रहे बुजुर्ग दंपती की बेरहमी से हत्या*

    *घर में सो रहे बुजुर्ग दंपती की बेरहमी से हत्या*

    *दोस्त की हत्या कर घर में ही दफनाया शव,मृतक की परछाई उसका पीछा कर रही है*

    *दोस्त की हत्या कर घर में ही दफनाया शव,मृतक की परछाई उसका पीछा कर रही है*

    *”छत्तीसगढ़ के 42% शिक्षक TET में फेल, चार अप्रैल को दिल्ली में करेंगे आंदोलन”*

    *”छत्तीसगढ़ के 42% शिक्षक TET में फेल, चार अप्रैल को दिल्ली में करेंगे आंदोलन”*

    *धमतरी में प्रेमी युगल ने लगाई फांसी*

    • By SIYASAT
    • April 1, 2026
    • 13 views
    *धमतरी में प्रेमी युगल ने लगाई फांसी*

    You cannot copy content of this page