*अप्रैल में राज्यसभा की दो सीटें रिक्त, सियासी सरगर्मी तेज*

रायपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़)  राज्य में अप्रैल में होने वाले राज्यसभा की दो सीटों के चुनाव के लिए सियासी बिसात बिछ चुकी है। केटीएस तुलसी और फूलोदेवी नेताम का कार्यकाल समाप्त होने के साथ ही भाजपा और कांग्रेस के हिस्से में एक-एक सीट जाना तय माना जा रहा है।

कांग्रेस में अभिषेक मनु सिंघवी के नाम की चर्चा ने बाहरी बनाम स्थानीय के पुराने विवाद को फिर हवा दे दी है। केटीएस तुलसी के बाद एक और बाहरी चेहरे पर कार्यकर्ताओं के तेवर कड़े बताए जा रहे हैं। वहीं भाजपा में विधानसभा चुनाव हार चुके नेता राज्यसभा के जरिए वापसी की कोशिश में हैं। दिल्ली नेतृत्व स्थानीय निष्ठा को प्राथमिकता देगा या रणनीतिक चेहरों को, इस पर सबकी नजर है।

छत्तीसगढ़ में खाली हो रही दो सीटों ने राजनीतिक हलचल तेज कर दी है। फूलोदेवी नेताम और वरिष्ठ अधिवक्ता केटीएस तुलसी का कार्यकाल समाप्त होने के साथ नए समीकरण बन रहे हैं।

कांग्रेस खेमे में वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी के नाम की चर्चा से प्रदेश इकाई में असहजता देखी जा रही है। चर्चा है कि तेलंगाना में बाहरी उम्मीदवार के रूप में विरोध झेल रहे सिंघवी के लिए छत्तीसगढ़ को विकल्प बनाया जा सकता है।

सिंघवी के पक्ष में केंद्रीय नेतृत्व की पैरवी और प्रदेश के शीर्ष नेताओं के कानूनी मामलों में उनकी भूमिका को अहम माना जा रहा है। हालांकि स्थानीय बनाम बाहरी का मुद्दा पार्टी के भीतर मतभेद पैदा कर रहा है। एक धड़ा केटीएस तुलसी के बाद फिर किसी बाहरी को मौका देने के विरोध में है। बताया जा रहा है कि स्थानीय नेता अपनी बात रखने के लिए दिल्ली में हाईकमान से मुलाकात कर सकते हैं।

सत्ताधारी भाजपा में विधानसभा चुनाव हार चुके कई नेता राज्यसभा के जरिए सक्रिय राजनीति में लौटने की कोशिश में हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार, इस बार संगठन से जुड़े किसी स्थानीय चेहरे को मौका दिया जा सकता है। हालांकि अंतिम निर्णय व्यापक राजनीतिक समीकरणों को ध्यान में रखकर लिया जाएगा।

राज्य की पांच राज्यसभा सीटों में फिलहाल चार कांग्रेस और एक भाजपा के पास है। वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 68 सीटें मिलने के बाद समीकरण बदले थे। 2018 से 2023 के बीच रिक्त हुई चारों सीटें कांग्रेस को मिलीं।

वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा के 54, कांग्रेस के 35 और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का एक विधायक है। वर्तमान संख्या बल के आधार पर भाजपा के हिस्से में तीन और कांग्रेस के खाते में दो सीटें आने की संभावना जताई जा रही है।

छत्तीसगढ़ से राज्यसभा के मौजूदा सदस्य

फूलोदेवी नेताम — कांग्रेस — नौ अप्रैल 2026

केटीएस तुलसी — कांग्रेस — नौ अप्रैल 2026

राजीव शुक्ला — कांग्रेस — 29 जून 2028

रंजीत रंजन — कांग्रेस — 29 जून 2028

देवेंद्र प्रताप सिंह — भाजपा — दो अप्रैल 2030

(पांच में से चार सीटें कांग्रेस और एक सीट भाजपा के पास है।)

  • Related Posts

    *रायपुर,,ऑटो में घुमाकर कई जगह की गई मारपीट,फिर अधमरी हालत में गड्ढे में ‘जिंदा’ दफनाया*

    अभनपुर थाना क्षेत्र में मिले अज्ञात शव के अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने सुलझा लिया है। प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या,जिंदा दफनाकर की गई वारदात,पांच आरोपी गिरफ्तार, एक…

    *रायपुर,,गैस सिलेंडर वितरण की तिथी 25 दिन किये जाने के लिये कांग्रेसजनों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा*

    बीरगांव नगर निगम क्षेत्र में गैस सिलेंडर वितरण की तिथी 25 दिन किये जाने के लिये कांग्रेसजनों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। रायपुर,सियासत दर्पण न्यूज़, राजधानी से लगे हुये बीरगांव…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रायपुर,,ऑटो में घुमाकर कई जगह की गई मारपीट,फिर अधमरी हालत में गड्ढे में ‘जिंदा’ दफनाया*

    *रायपुर,,ऑटो में घुमाकर कई जगह की गई मारपीट,फिर अधमरी हालत में गड्ढे में ‘जिंदा’ दफनाया*

    *हर दवा के साथ डॉक्टर क्यों लिखते हैं गैस की गोली? जानिए इसकी वजह*

    *हर दवा के साथ डॉक्टर क्यों लिखते हैं गैस की गोली? जानिए इसकी वजह*

    *रायपुर,,गैस सिलेंडर वितरण की तिथी 25 दिन किये जाने के लिये कांग्रेसजनों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा*

    *रायपुर,,गैस सिलेंडर वितरण की तिथी 25 दिन किये जाने के लिये कांग्रेसजनों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा*

    *रायपुर,,बिरगांव निगम वार्ड क्रं 02, 04 एवं 36 में आज सीसी रोड निर्माण कार्य की सुरुआत।*

    *रायपुर,,बिरगांव निगम वार्ड क्रं 02, 04 एवं 36 में आज सीसी रोड निर्माण कार्य की सुरुआत।*

    *15 साल पहले पत्नी और बच्चों को छोड़कर प्रेमिका के साथ रहने वाला युवक साधु के वेश में लौट आया।*

    *15 साल पहले पत्नी और बच्चों को छोड़कर प्रेमिका के साथ रहने वाला युवक साधु के वेश में लौट आया।*

    *रायपुर,,कारी मोहम्मद इमरान अशरफी बने क़ाज़ी ए शहर रायपुर,,सियासत दर्पण न्यूज़ की खबर*

    *रायपुर,,कारी मोहम्मद इमरान अशरफी बने क़ाज़ी ए शहर रायपुर,,सियासत दर्पण न्यूज़ की खबर*

    You cannot copy content of this page