*सोने की खदान दिलाने के नाम पर दो करोड़ से ज्यादा की ठगी, आरोपी मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़) तंजानिया में सोने की खदान दिलाने के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले मुख्य आरोपी को रायपुर पुलिस ने मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी विदेश भागने की फिराक में था। पुलिस के मुताबिक जमानत खारिज होने के बाद वह वियतनाम फरार होने की तैयारी में था, तभी उसे दबोच लिया गया।

सिविल लाइन थाना में दर्ज प्रकरण के अनुसार कारोबारी समर्थ बरडिया से तंजानिया में सोने की खदान में निवेश कराने के नाम पर दो करोड़ रुपये से अधिक की रकम हड़प ली गई थी। इस मामले में आरोपी यश राजेश शाह के खिलाफ धोखाधड़ी और आपराधिक षड्यंत्र (धारा 420, 120बी) के तहत अपराध दर्ज किया गया था।

जांच में सामने आया कि आरोपी ने खुद को तंजानिया में खदान कारोबार से जुड़ा बताते हुए पीड़ित कारोबारी को अफ्रीकी देश में बड़ी निवेश योजना का झांसा दिया। भरोसा दिलाने के लिए उसने तंजानिया बुलाकर अब्दुल्लाह किलियावापे न्युजे नामक व्यक्ति को अपना पार्टनर बताया और सोने की खदान का हिस्सा दिलाने का दावा किया। आकर्षक मुनाफे का लालच देकर चरणबद्ध तरीके से करोड़ों रुपये ट्रांसफर करा लिए गए।

जब तय समय पर न तो खदान का स्वामित्व मिला और न ही निवेश की राशि वापस आई, तब पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। मामले की जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी देश छोड़कर भागने की तैयारी में है। तकनीकी साक्ष्य और लुकआउट नोटिस के आधार पर उसे मुंबई एयरपोर्ट पर पकड़ लिया गया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार सहआरोपी अब्दुल्लाह किलियावापे न्युजे फिलहाल फरार है, जिसकी तलाश जारी है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इस गिरोह ने अन्य निवेशकों को भी इसी तरह ठगी का शिकार तो नहीं बनाया है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page