*40 वर्षीय बेटे ने अपने 70 वर्षीय बुजुर्ग पिता की फावड़े से काटकर की हत्या*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

बिलासपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़) सिरगिट्टी क्षेत्र के मन्नाडोल में रहने वाले युवक ने सोमवार की दोपहर अपने पिता की बेरहमी से हत्या कर दी। इसके बाद उसने मोहल्ले में जमकर हंगामा किया। खून से सने फावड़े को लेकर युवक ने मोहल्ले में कई लोगों पर हमले का प्रयास किया। मोहल्ले के लोगों ने किसी तरह उसे काबू किया। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। इस बीच पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में ले लिया है। आरोपित को हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

सिरगिट्टी टीआइ किशोर केंवट ने बताया कि मन्नाडोल प्राथमिक स्कूल के पास रहने वाले मनराखन गोंड (70) रोजी-मजदूरी करते थे। घर पर वे अपने तीन बेटों और पत्नी के साथ रहते थे। सोमवार की दोपहर वे घर पर ही थे। उनके दो बेटे काम पर गए थे। सबसे बड़ा बेटा नेतराम (40) भी काम पर नहीं गया था। दोपहर किसी बात को लेकर उसने अपने पिता पर फावड़े से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी। इसके बाद वह खून से सने फावड़े को लेकर घर से बाहर निकला।

उसने मोहल्ले में आतंक फैलाते हुए कई लोगों पर हमले का प्रयास किया। इससे मोहल्ले के लोग दहशत में आ गए। किसी तरह युवक को पकड़कर मोहल्ले के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। तब पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपित युवक को हिरासत में ले लिया है। इधर स्वजन को बुलाकर पंचनामा और फोरेंसिक जांच शुरू की गई। पुलिस आरोपित युवक से घटना के संबंध में पूछताछ कर रही है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page