*चोरों ने चांदी के मुकुट, दानपेटी और अन्य सामान पार कर दिया*

बिलासपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) तोरवा क्षेत्र के महमंद स्थित मंदिर में धावा बोलकर चोरों ने चांदी के मुकुट, दानपेटी और अन्य सामान पार कर दिया।इसकी सूचना पर पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ के बाद एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। आरोपित के कब्जे से चांदी का मुकुट, दानपेटी और रुपये जब्त कर लिया है। आरोपित को पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर जेल भेजा है। तोरवा के महमंद में रहने वाले नरेंद्र निषाद(32) आटो चलाने का काम करते हैं। रविवार की सुबह छह बजे वे सुकवा तालाब स्थित पंचमुखी हनुमंत धाम मंदिर की सफाई करने के लिए गए। इस दौरान मंदिर के दरवाजे का कुंडी टूटा हुआ था। कुंदा तोड़कर घुसे चोरों ने मंदिर में रखे दान पेटी, चांदी का मुकुट, सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर और एम्प्लीफायर पार कर दिया था। मंदिर में चोरी की जानकारी उन्होंने मोहल्ले में रहने वाले राजकुमार सिंह, भानू रजक, बिट्टू और सरपंच को दी। इसके बाद उन्होंने ताेरवा थाने में घटना की शिकायत की। इस पर तोरवा पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया। जांच के दौरान पुलिस ने गांव के लोगों से पूछताछ की। इससे मिली जानकारी के आधार पर पुलिस की टीम ने देवरीखुर्द स्थित काली मंदिर के पास रहने वाले अनीश मसीह(38) को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में वह गोलमोल जवाब दे रहा था। इस पर उसे थाने लाया गया। यहां पर कड़ाई से पूछताछ में आरोपित ने मंदिर में चोरी करना स्वीकार कर लिया। आरोपित के कब्जे से पुलिस ने दान पेटी, चांदी का मुकुट, सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर और एम्प्लीफायर व एक हजार रुपये जब्त किया है। आरोपित को न्यायालय के आदेश पर जेल भेजा गया है।

  • Related Posts

    *दिशा दर्शन भ्रमण आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े*

    51 महिलाओं को मिला लघु उद्योग का व्यावहारिक ज्ञान रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े की पहल और मार्गदर्शन में संचालित “दिशा दर्शन…

    *रायपुर,,कृषि विश्वविद्यालय, उद्यानिकी विश्वविद्यालय एवं कामधेनु विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित महाविद्यालयों में प्रवेश हेतु 27 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित*

    व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा पी.ए.टी. एवं पी.पी.वी.टी. प्रवेश परीक्षाओं का आयोजन रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा  इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर, महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *छत्तीसगढ़ टाइगर रिजर्व में 1 लाख पेड़ों की कटाई, ड्रोन से पकड़ने की तैयारी*

    • By SIYASAT
    • April 28, 2026
    • 1 views
    *छत्तीसगढ़ टाइगर रिजर्व में 1 लाख पेड़ों की कटाई, ड्रोन से पकड़ने की तैयारी*

    *20 लीटर गुपचुप पानी में हरा रंग मिला*

    • By SIYASAT
    • April 28, 2026
    • 0 views
    *20 लीटर गुपचुप पानी में हरा रंग मिला*

    *गर्मी में पशुओं की सुरक्षा: राज्य ने जारी की एडवाइजरी*

    • By SIYASAT
    • April 28, 2026
    • 0 views
    *गर्मी में पशुओं की सुरक्षा: राज्य ने जारी की एडवाइजरी*

    *रायपुर में साइबर ठगी: प्राइवेटकर्मी-सूबेदार से 8 लाख गायब*

    • By SIYASAT
    • April 28, 2026
    • 0 views
    *रायपुर में साइबर ठगी: प्राइवेटकर्मी-सूबेदार से 8 लाख गायब*

    *भूपेश बघेल-सौम्या का कथित AI वीडियो, FIR दर्ज*

    • By SIYASAT
    • April 28, 2026
    • 0 views
    *भूपेश बघेल-सौम्या का कथित AI वीडियो, FIR दर्ज*

    *हवाला घोटाले में 35 लाख का ठग, आरोपी अब तक फरार*

    • By SIYASAT
    • April 28, 2026
    • 1 views
    *हवाला घोटाले में 35 लाख का ठग, आरोपी अब तक फरार*

    You cannot copy content of this page