*क्या यह धोनी का आखिरी सीजन होगा*

नई दिल्ली ।(सियासत दर्पण न्यूज़) इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) रिकॉर्ड छठा खिताब जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। हालांकि इस सीजन को लेकर एक बड़ा सवाल यह भी है कि क्या यह महेंद्र सिंह धोनी का आखिरी आईपीएल होगा। पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान ने संकेत दिए हैं कि फैंस शायद इस सीजन में धोनी को आखिरी बार पीली जर्सी में खेलते देख सकते हैं।

इरफान पठान ने क्या कहा

जियोहॉटस्टार से बातचीत में पठान ने कहा कि धोनी के बिना चेन्नई सुपर किंग्स की कल्पना करना मुश्किल है। उन्होंने कहा कि टीम के लिए धोनी सिर्फ खिलाड़ी ही नहीं बल्कि ड्रेसिंग रूम में एक मजबूत मार्गदर्शक भी हैं। भले ही वह कितने मैच खेलें यह तय नहीं है, लेकिन उनकी मौजूदगी टीम को एकजुट रखने में अहम भूमिका निभाएगी।

संजू सैमसन को ट्रेड किया

इस बीच आईपीएल 2026 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने राजस्थान रॉयल्स से संजू सैमसन को ट्रेड किया है। पठान के मुताबिक सैमसन को टीम के नेतृत्व समूह का हिस्सा बनने का फायदा मिलेगा। फिलहाल रुतुराज गायकवाड़ टीम की कप्तानी कर रहे हैं, लेकिन टीम मैनेजमेंट भविष्य को ध्यान में रखते हुए कई खिलाड़ियों को लीडरशिप के लिए तैयार कर रहा है। इसमें धोनी का अनुभव बेहद अहम माना जा रहा है।

पांच बार आईपीएल ट्रॉफी जीत चुकी

धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स अब तक पांच बार आईपीएल ट्रॉफी जीत चुकी है। 44 वर्षीय धोनी इस बार भी टीम के साथ नजर आएंगे। वहीं स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा के राजस्थान रॉयल्स में जाने के बाद टीम में एक खाली जगह बनी है।

ये खिलाड़ी निभा सकता है अहम रोल

पठान का मानना है कि उत्तर प्रदेश के युवा ऑलराउंडर प्रशांत वीर इस भूमिका को अच्छी तरह निभा सकते हैं। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि जडेजा को भी शुरुआती दिनों में राजस्थान रॉयल्स में शेन वॉर्न का भरोसा मिला था, जिससे उनका आत्मविश्वास बढ़ा और वह आगे चलकर बड़े खिलाड़ी बने। पठान के मुताबिक अगर प्रशांत वीर को लगातार मौके मिलते हैं तो वह भी टीम के लिए अहम खिलाड़ी बन सकते हैं।

  • Related Posts

    *चोटिल खिलाड़ी ने RCB को कहा अलविदा, आईपीएल की उम्मीदें प्रभावित*

    नई दिल्ली ।(सियासत दर्पण न्यूज़)  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के लिए आईपीएल 2026 के बीच एक चिंताजनक खबर सामने आई है। टीम के स्टार ओपनर फिल सॉल्ट अपनी उंगली की…

    *भारतीय दिग्गज राहुल द्रविड़ का नाम सुन पाकिस्तानी खिलाड़ी की प्रतिक्रिया ने चौंकाया*

    नई दिल्ली ।(सियासत दर्पण न्यूज़)  पाकिस्तान सुपर लीग के एक बेहद रोमांचक मुकाबले में हैदराबाद किंग्समेन ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को आखिरी ओवर में हराकर फाइनल में जगह बना ली। इस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *टीम मुंबई इंडियन्स बिना कप्तान हार्दिक के मैदान में उतरी*

    *टीम मुंबई इंडियन्स बिना कप्तान हार्दिक के मैदान में उतरी*

    *गांजा तस्करों को कठोर सजा, कोर्ट ने सुनाई पांच-पांच साल की सजा*

    *गांजा तस्करों को कठोर सजा, कोर्ट ने सुनाई पांच-पांच साल की सजा*

    *छत्तीसगढ़ प्रशासन में फेरबदल, 43 IAS अफसरों के नए पोस्टिंग आदेश*

    *छत्तीसगढ़ प्रशासन में फेरबदल, 43 IAS अफसरों के नए पोस्टिंग आदेश*

    *आंधी-बारिश का अलर्ट जारी, छत्तीसगढ़ के लोगों को सतर्क रहने की हिदायत*

    *आंधी-बारिश का अलर्ट जारी, छत्तीसगढ़ के लोगों को सतर्क रहने की हिदायत*

    *नियमों की धज्जियाँ उड़ाईं, रायपुर कलेक्ट्रेट की पार्किंग में अवैध वसूली बरामद*

    *नियमों की धज्जियाँ उड़ाईं, रायपुर कलेक्ट्रेट की पार्किंग में अवैध वसूली बरामद*

    *CGPSC घोटाला: आरोपी उत्कर्ष की अग्रिम जमानत खारिज, कोर्ट ने जताई सख्ती*

    *CGPSC घोटाला: आरोपी उत्कर्ष की अग्रिम जमानत खारिज, कोर्ट ने जताई सख्ती*

    You cannot copy content of this page