Home / राजधानी / *सिलेंडर की कमी से रेस्टोरेंट्स में बढ़ा 10% सर्विस चार्ज*

*सिलेंडर की कमी से रेस्टोरेंट्स में बढ़ा 10% सर्विस चार्ज*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर अब भारत में भी देखने को मिल रहा है। छत्तीसगढ़ समेत देश के कई हिस्सों में एलपीजी गैस सिलेंडर की कमी महसूस की जा रही है। गैस एजेंसियों के बाहर लोगों की लंबी कतारें लग रही हैं और कई जगहों पर सिलेंडर की कालाबाजारी और जमाखोरी की शिकायतें भी सामने आ रही हैं।

रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग-भिलाई, सरगुजा और रायगढ़ सहित कई जिलों में सुबह से ही गैस एजेंसियों और गोदामों के बाहर उपभोक्ताओं की भीड़ जुट रही है। लोग तेज धूप में घंटों खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच सर्वर ठप हो जाने से लोगों की परेशानी और बढ़ गई है।

कॉमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद होने से होटलों में 10% सरचार्ज लिया जा रहा है। इसकी जानकारी भूपेश बघेल अपने एक सोशल मीडिया पोस्ट पर दी है। वहीं रायगढ़, जगदलपुर सहित कई जिलों के होटलों में लकड़ी के चूल्हों पर खाना बनाया जा रहा है। कुछ जगहों पर मेन्यू में कटौती भी की गई है।

बता दें कि ऑनलाइन और मिस्ड कॉल के जरिए गैस सिलेंडर की बुकिंग अस्थायी रूप से बंद कर दी गई है। बुकिंग कराने वाले उपभोक्ताओं को भी सिलेंडर की डिलीवरी के लिए करीब 10 से 12 दिन का इंतजार करने की बात कही जा रही है। हालांकि, प्रशासन का दावा है कि स्थिति सामान्य है। अभी पर्याप्त स्टॉक है।

लोग एजेंसी के चक्कर लगा रहे हैं। नतीजतन गैस लेने के लिए एजेंसियों में लंबी कतार लग रही हैं।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page