Home / राजधानी / *कथावाचक ने धमकी दी: विधानसभा के बाहर आत्मदाह करने की चेतावनी*

*कथावाचक ने धमकी दी: विधानसभा के बाहर आत्मदाह करने की चेतावनी*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) छत्तीसगढ़ के कथावाचक डॉ. रामानुरागी महाराज ने वीडियो जारी कर विधानसभा के बाहर आत्मदाह करने की बात कही है। कथावाचक का कहना है कि, मंत्री राजेश अग्रवाल ने उनसे कथा करवाया और पैसे नहीं दे रहे हैं। यह पैसे करीब 15 लाख रुपए हैं। कांग्रेस नेता धनंजय ठाकुर ने कथावाचक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया है।

वहीं, इन पर मंत्री राजेश अग्रवाल ने आरोपों को झूठा बताया है। उन्होंने कहा कि, रामानुरागी महाराज ने आयोजन करने की बात कहकर संस्कृति विभाग में आवेदन दिया था। मैंने उनके आवदेन को रिमॉर्क किया था, जैसे सबका करता हूं। संस्कृति विभाग ने आवेदन रिजेक्ट कर दिया। आवेदन रिजेक्ट होने पर वो मुझसे पैसे मांग रहा है।

कांग्रेस नेता धनंजय ठाकुर ने अपने सोशल मीडिया पेज पर कथावाचक डॉ. रामानुरागी महाराज का वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में कथाव्यास कह रहा है कि, 2 जनवरी से 9 जनवरी 2026 तक उन्होंने मंत्री राजेश अग्रवाल के अंबिकापुर स्थित लखनपुर गांव में भव्य श्रीमद्भागवत कथा का वाचन किया था।

मंत्री राजेश अग्रवाल ने कथावाचन करवाया, लेकिन पैसा नहीं दिया। जब भी पैसे मांगने जाओ तो उन्हें किनारे कर दिया जाता है।

मंत्री राजेश अग्रवाल ने से चर्चा के दौरान कहा कि, डॉ. रामानुरागी महाराज ने आयोजन करने की बात बोलकर संस्कृति विभाग में आवेदन दिया था। मैंने उनके आवदेन को रिमॉर्क किया था, जैसे सबका करता हूं। संस्कृति विभाग में इस तरह के आयोजन के पैसे नहीं दिए जाते, तो उनका आवेदन रिजेक्ट हो गया। आवेदन रिजेक्ट होने पर वो मुझसे पैसे मांग रहा है।

आयोजन प्रक्रिया पूरी कराकर दो दिन पहले विधानसभा के बाहर डॉ. रामानुरानी महाराज मिले थे, मैंने कहा कि, विधानसभा जा रहा हूं, जल्दी में हूं। उसके बाद इस तरह का वीडियो वायरल हो रहा है।

कांग्रेस नेता धनंजय ठाकुर ने कहा कि, कथावाचक डॉ. रामानुरागी महाराज मंत्री राजेश अग्रवाल पर पैसे नहीं देने का आरोप लगाया है। ये बेहद शर्मनाक स्थिति है। एक ओर सरकार दूसरे राज्य के कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री को प्लेन में बैठाकर बुलाती है। वहीं, छत्तीसगढ़ के कथावाचकों का पैसा नहीं दिया जा रहा है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page