Home / राजधानी / *रायपुर में संपत्तिकर न देने वालों पर निगम ने कसी कमर*

*रायपुर में संपत्तिकर न देने वालों पर निगम ने कसी कमर*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) रायपुर नगर निगम ने वित्तीय वर्ष खत्म होने से पहले संपत्तिकर के बड़े बकायादारों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। जोन क्रमांक-8 के वीर सावरकर नगर और नेहरू वार्ड में निगम की टीम ने शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए कई व्यावसायिक परिसरों को सील कर दिया है।

निगम प्रशासन के मुताबिक, इन बकायादारों को पहले डिमांड बिल, डिमांड नोटिस और फिर अंतिम चेतावनी नोटिस जारी किए गए थे। इसके बावजूद वर्षों से टैक्स जमा नहीं करने पर आयुक्त और जोन आयुक्त के निर्देश पर यह सख्त कदम उठाया गया। निगम की टीम ने दुकानों और भवनों में ताला जड़ा और उन्हें आधिकारिक रूप से सील कर दिया।

इन बड़े बकायादारों पर गिरी गाज

संतोषी देवी: 8,36,874 रुपए
प्रीतम सिंह: 5,29,434 रुपए
हरवंश सिंह, महेंद्र सिंह व सुरजीत कौर: 4,52,317 रुपए
अशोक, विजय व विनोद नवानी: 2,25,857 रुपए
आदिल खान: 1,41,022 रुपए
राहुल धारीवाल: 1,83,697 रुपए

इसके अलावा नेहरू वार्ड के हैदर रज़ा के भवन को इसलिए सील किया गया, क्योंकि उन्होंने अब तक अपनी संपत्ति का टैक्स अधिरोपित ही नहीं कराया था।

निगम अफसर बोले- कार्रवाई जारी रहेगी

नगर निगम के अधिकारियों ने स्पष्ट कर दिया है कि यह अभियान अभी थमेगा नहीं। जिन संपत्ति मालिकों ने अब तक अपना बकाया टैक्स जमा नहीं किया है, वे तत्काल भुगतान करें। आने वाले दिनों में अन्य जोनों में भी इसी तरह की कुर्की और सीलिंग की कार्रवाई की जाएगी।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page