Home / छत्तीसगढ़ / *जांजगीर-चांपा में बड़ा हादसा: ट्रैक्टर से टकराकर पलटी स्कूल वैन, 10 से ज्यादा बच्चे घायल*

*जांजगीर-चांपा में बड़ा हादसा: ट्रैक्टर से टकराकर पलटी स्कूल वैन, 10 से ज्यादा बच्चे घायल*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

जांजगीर-चांपा। (सियासत दर्पण न्यूज़) जिले में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर बड़ी लापरवाही सामने आई है। ट्रैक्टर से टकराने के बाद बच्चों से भरी एक स्कूल वैन पलट गई, जिससे एक शिक्षिका सहित 10 से अधिक बच्चे घायल हो गए। घटना के समय वैन में 15 से अधिक बच्चे सवार थे।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
प्राचार्य वैन वैन चलाते हुए सभी को लेकर विद्यालय आ रहे थे

जानकारी के अनुसार नवागढ़ ब्लॉक के ग्राम कुथूर में सरस्वती ज्ञान मंदिर के नाम से निजी विद्यालय संचालित है। बुधवार की सुबह आठ बजे विद्यालय का प्राचार्य वैन को खुद चलाते हुए ग्राम मुड़पार के बच्चों और एक शिक्षिका को लेकर विद्यालय आ रहे थे। इस दौरान वैन एक ट्रैक्टर से टकराने के बाद पलट गई।

हादसे में एक महिला शिक्षिका का कंधा फ्रैक्चर हो गया है, जबकि कई बच्चों के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। कुछ बच्चों के हाथ-पैर में भी चोटें आई हैं। जिला अस्पताल में सभी घायलों का इलाज जारी है, जहां कुछ बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

घटना के बाद सामने आई जानकारी ने और भी चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। घायल बच्चों के अनुसार, वैन का नियमित चालक उस दिन मौजूद नहीं था। स्कूल के प्रिंसिपल खुद वाहन चला रहे थे। बताया जा रहा है कि प्रिंसिपल के पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस भी नहीं है, जो गंभीर लापरवाही को दर्शाता है।

मामले में परिवहन विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि वाहन की फिटनेस जांच केवल कागजों में पूरी की गई थी, जबकि वास्तविक स्थिति में नियमों का पालन नहीं किया गया। इस घटना ने स्कूल प्रबंधन और संबंधित विभागों की जिम्मेदारी पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगा दिया है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page