*खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स-2026 : वेटलिफ्टिंग में 71 किग्रा वर्ग में सिल्वन बेह्रोथाटलो का स्वर्णिम प्रदर्शन*

रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स-2026 के अंतर्गत आज पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय मैदान में सीनियर पुरुष वेटलिफ्टिंग (71 किलोग्राम भार वर्ग) प्रतियोगिता बेहद रोमांचक रही। देशभर से आए प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए दर्शकों में रोमांच भर दिया।

प्रतियोगिता में मिजोरम के सिल्वन बेह्रोथाटलो (Silvan Beihrothatlo) ने शानदार खेल दिखाते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उन्होंने स्नैच और क्लीन एंड जर्क दोनों में उत्कृष्ट संतुलन बनाते हुए कुल 281 किलोग्राम वजन उठाकर पहला स्थान हासिल किया।
वहीं, कर्नाटक के मंजूनाथ मराठी (Manjunath Marati) ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 270 किलोग्राम के कुल वजन के साथ रजत पदक जीता। उन्होंने कड़े मुकाबले में अपनी मजबूत तकनीक का प्रदर्शन किया।

अरुणाचल प्रदेश के तायर रोनिक (Tayar Ronik) ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 255 किलोग्राम वजन उठाकर कांस्य पदक अपने नाम किया। झारखंड के हर्षित बागे, असम के मानस ज्योति मेच और केरल के श्रीकुट्टनकुट्टन सहित कई प्रतिभागियों ने भी अपनी दमदारी दिखाई और कड़ी प्रतिस्पर्धा पेश की।

देश में पहली बार आयोजित खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स न केवल आदिवासी प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच प्रदान कर रहा है, बल्कि देश के विभिन्न राज्यों की खेल संस्कृति को भी एक मंच पर ला रहा है। इस प्रतियोगिता के माध्यम से उभरते खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और भविष्य में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने का अवसर मिल रहा है।

 

  • Related Posts

    *गांव की चौपाल में दिखी मुख्यमंत्री की सादगी और संवेदनशीलता*

    पीपल के पेड़ तले खाट पर बैठकर ग्रामीणों से किया सीधा संवाद: समस्याएं सुनीं और मौके पर दिए समाधान के निर्देश ग्राम कोसला में “महतारी सदन” एवं हायर सेकेंडरी स्कूल…

    *पक्के घर का सपना हुआ साकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लेमरू में हितग्राही धरम सिंह के नए आवास में कराया गृह प्रवेश*

    प्रधानमंत्री आवास योजना से बदली जिंदगी : मुख्यमंत्री ने परिवार से आत्मीय मुलाकात कर जाना हालचाल रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) सुशासन तिहार के अंतर्गत मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *निलंबित SDM डहरिया के खिलाफ कोर्ट में चालान पेश, जांच तेज*

    *निलंबित SDM डहरिया के खिलाफ कोर्ट में चालान पेश, जांच तेज*

    *भ्रष्टाचार पर सख्ती: रिश्वत लेते पकड़ा गया बाबू, 3 साल की कैद*

    *भ्रष्टाचार पर सख्ती: रिश्वत लेते पकड़ा गया बाबू, 3 साल की कैद*

    *शादी की तैयारियों के बीच दर्दनाक हादसा, विवाहिता की मौत से परिवार सदमे में*

    *शादी की तैयारियों के बीच दर्दनाक हादसा, विवाहिता की मौत से परिवार सदमे में*

    *सेकेंडों की देरी पड़ती भारी! चलती कार में लगी आग, कूदकर बची जान*

    *सेकेंडों की देरी पड़ती भारी! चलती कार में लगी आग, कूदकर बची जान*

    *‘बड़ी मां’ समेत 5 दोषियों की उम्रकैद बरकरार, हाईकोर्ट ने अपील ठुकराई*

    *‘बड़ी मां’ समेत 5 दोषियों की उम्रकैद बरकरार, हाईकोर्ट ने अपील ठुकराई*

    *बहुचर्चित सीडी केस में नया मोड़, अदालत ने CBI को भेजा नोटिस*

    *बहुचर्चित सीडी केस में नया मोड़, अदालत ने CBI को भेजा नोटिस*

    You cannot copy content of this page