*युवक की निर्मम हत्या, अज्ञात हमलावरों ने ईंट-पत्थर से किया हमला*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

सक्ती।(सियासत दर्पण न्यूज़) जिले के बंदोरा गांव से हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक युवक की अज्ञात हमलावरों ने ईंट और पत्थर से ताबड़तोड़ हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। यह घटना मालखरौदा थाना क्षेत्र का है।

मृतक की पहचान राहुल गबेल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने युवक के सिर पर कई बार वार किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को इतनी निर्ममता से अंजाम दिया गया था कि घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है।

सूचना मिलते ही मालखरौदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। वहीं एडिशनल एसपी और एसडीओपी भी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। फिलहाल, पुलिस अज्ञात हमलावरों की तलाश शुरू कर दी गई है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page