Home / छत्तीसगढ़ / *नशे के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन: पुलिस ने दबोचे 3 अंतरराज्यीय तस्कर, 43 ग्राम हेरोइन बरामद*

*नशे के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन: पुलिस ने दबोचे 3 अंतरराज्यीय तस्कर, 43 ग्राम हेरोइन बरामद*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

दुर्ग। (सियासत दर्पण न्यूज़) नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दुर्ग पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 43.14 ग्राम हेरोइन के साथ अंतरराज्यीय गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिसकी कीमत करीब 8 लाख रुपये से अधिक आंकी गई है। मामला खुर्शीपार थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, 29 मार्च 2026 को मिनी स्टेडियम स्थित सुलभ शौचालय के पास कुछ लोगों द्वारा अवैध रूप से मादक पदार्थ रखने और बेचने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और तीनों आरोपियों को पकड़ लिया। आरोपियों के कब्जे से 43.14 ग्राम हेरोइन के साथ 3,640 रुपये नगद और 5 मोबाइल फोन (कीमत 24,500 रुपये) जब्त किया गया है। जब्त सामग्री की कीमत 8,90,940 रुपये बताई गई है। गिरफ्तार आरोपियों में विजय सिंह, मीर नौशाद अली और सुरेंद्र क्षत्रिय शामिल हैं। जांच में यह भी सामने आया है कि मुख्य आरोपी विजय सिंह पंजाब के अमृतसर से दुर्ग तक नशे की सप्लाई चेन से जुड़ा हुआ था।

इस मामले में धारा 8/21(क) और 27(क) एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया गया है। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी अवैध लाभ कमाने के उद्देश्य से मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री कर रहे थे।
आरोपियों के नाम

विजय सिंह (26 वर्ष), निवासी कलेर गुमान,जिला अमृतसर (पंजाब); वर्तमान निवास एचसीएल कॉलोनी, तेलहा नाला के पास, खुर्शीपार।
मीर नौशाद अली (26 वर्ष), निवासी जवाहर नगर, बसंत विहार, हनुमान मंदिर के पास, जिला दुर्ग।
सुरेंद्र क्षत्रिय (23 वर्ष), निवासी जवाहर नगर, मुंबई आवास, जिला दुर्ग।

पुलिस की अपील

दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि नशे के खिलाफ अभियान में सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page