*ब्रिज में अव्‍यवस्‍था देख विधायक ने PWD अधिकारी को लगाया फोन कहा*

भिलाई। (सियासत दर्पण न्यूज़) छत्‍तीसगढ़ के भिलाई के नेहरू नगर में ब्रिज में अव्‍यवस्‍था देखने को मिली है। इस पर वैशालीनगर के विधायक रिकेश सेन नेहरू नगर ब्रिज पहुंचे। विधायक सेन ब्रिज में गड्ढों को देख वहीं से पीडब्‍ल्‍यूडी विभाग के अधिकारी को फोन लगाया और तुरंत इसे ठीक करने की बात कही। दरअसल, नेहरू नगर में ब्रिज में लगातार हो रही दुर्घटनाओं को देखते हुए वैशालीनगर के विधायक रिकेश सेन मौके पर पहुंचे। विधायक सेन ने अधिकारी को फोन लगाया और कहा, नेहरू नगर में एक ब्रिज है, उसका हमारे शासनकाल में 2017 के लास्ट में टेंडर हुआ था, भूमि पूजन उसका कांग्रेस की सरकार ने किया और वो बनकर तैयार हुआ। डेली न्यूज पर चल रहा है कि उस पर गड्ढे हैं, काफी जगह राड निकल गए हैं, कोई बड़ी दुर्घटना कभी भी हो सकती है।‌ मैं चाहता हूं कि इसको इस हफ्ते ठीक कर लिया जाए। पिछले दो दिन पहले स्कूटी में जाने वाले कुछ बुजुर्ग लोग गिर गए थे। इसे खुद को संज्ञान लेना चाहिए, सुपरवाइजर, इंजीनियर जितने अधिकारी आपके अंडर में हैं, वो सारे लोग क्या सुपरविजन करते हैं। जब कोई न्यूज चैनल हमको दिखाए तभी हम ठीक करेंगे क्या…? ऐसा नहीं होना चाहिए। जल्द इसे ठीक कर लिया जाए।

  • Related Posts

    *भिलाई में नौकरी का झांसा, 2.70 लाख रुपये की ठगी; ठग ने खुद को तहसीलदार बताया*

    भिलाई।(सियासत दर्पण न्यूज़) नेवई थाना अंतर्गत रिसाली निवासी एक सेवानिवृत्त बीएसपी कर्मचारी के साथ नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ित की…

    *बिलासपुर में उपशाखा प्रबंधक और पति ने किया 1.38 करोड़ का गबन*

    बिलासपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़)  मंगला चौक स्थित आईसीआईसीआई बैंक में उपशाखा प्रबंधक रही तनीशा अग्रवाल और उसके बैंककर्मी पति विकास द्विवेदी ने मिलकर 1.38 करोड़ रुपये का गबन किया है। आरोपितों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *मातृशक्ति के सम्मान और सशक्तिकरण हेतु विशेष सत्र: एक तिहाई आरक्षण के संकल्प को मिला व्यापक समर्थन*

    *मातृशक्ति के सम्मान और सशक्तिकरण हेतु विशेष सत्र: एक तिहाई आरक्षण के संकल्प को मिला व्यापक समर्थन*

    *भिलाई में नौकरी का झांसा, 2.70 लाख रुपये की ठगी; ठग ने खुद को तहसीलदार बताया*

    *भिलाई में नौकरी का झांसा, 2.70 लाख रुपये की ठगी; ठग ने खुद को तहसीलदार बताया*

    *छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग में बड़ा फेरबदल: 20 आरटीओ अधिकारियों के तबादले*

    *छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग में बड़ा फेरबदल: 20 आरटीओ अधिकारियों के तबादले*

    *बिलासपुर में उपशाखा प्रबंधक और पति ने किया 1.38 करोड़ का गबन*

    *बिलासपुर में उपशाखा प्रबंधक और पति ने किया 1.38 करोड़ का गबन*

    *बिलासपुर में दो करोड़ का ऑनलाइन सट्टा गिरोह पकड़ा गया*

    *बिलासपुर में दो करोड़ का ऑनलाइन सट्टा गिरोह पकड़ा गया*

    *रायपुर कृषि विश्वविद्यालय में आग: 20 लाख रुपए का नुकसान, दमकल घंटों बाद पहुँची*

    *रायपुर कृषि विश्वविद्यालय में आग: 20 लाख रुपए का नुकसान, दमकल घंटों बाद पहुँची*

    You cannot copy content of this page