*युवा देशहित में समर्पण के साथ कार्य करें – राज्यपाल हरिचंदन*

राजभवन में मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ एन.सी.सी. संचालनालय के कैडेट्स का ‘एट होम‘ कार्यक्रम संपन्न
रायपुर ।(सियासत दर्पण न्यूज़)  राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन के मुख्य आतिथ्य में आज यहां राजभवन में मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ एन.सी.सी. संचालनालय के कैडेट्स का ‘एट होम‘ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ बटालियन के वे एन.सी.सी. कैडेट्स शामिल हुए, जिन्होंने नई दिल्ली में इस वर्ष गणतंत्र दिवस परेड में भाग लिया था। कार्यक्रम में राज्यपाल के सचिव यशवंत कुमार, ब्रिगेडियर विक्रम सिंह चौहान वाई.एस.एम, विंग कमाण्डर  विवेक कुमार, कर्नल प्रदीप सहित कैडेट्स के परिजन उपस्थित थे। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने कैडेट्स को गणतंत्र दिवस परेड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने और पूरे देश में 6 वां स्थान प्राप्त करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने सैन्य अधिकारियों को भी बधाई दी, जिन्होंने कड़ी मेहनत और समर्पण से कैडेटों को प्रशिक्षण देकर आगे बढ़ने का मार्ग प्रशस्त किया और उन्हें इस स्तर तक पहुंचाया। हरिचंदन ने एन.सी.सी. कैैडेट्स का आव्हान किया कि वे देशहित के लिए निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करें और देश पर हमेशा गर्व करें। उन्होंने कहा कि वंचित वर्गो की सहायता के लिए हमेशा तत्पर रहें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में न केवल, भारत विश्व में अपना महत्व साबित कर रहा है बल्कि देश के अंदर भी सभी क्षेत्रों में प्रगति हो रही है। प्रधानमंत्री ने विकसित भारत 2047 की संकल्पना के लिए युवाओं को बढ़-चढ़ कर भाग लेने की अपील की है जिससे देश के सभी युवा उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि एनसीसी एक ऐसा माध्यम है जो युवाओं को सैन्य प्रशिक्षण देकर उन्हें सैन्य गतिविधियों से अवगत कराता है और अनुशासन बनाए रखते हुए एकता की भावना विकसित करता है। एनसीसी संगठन द्वारा आयोजित शिविरों और कार्यक्रमों के माध्यम से देश के विभिन्न हिस्सों से आए कैडेट न केवल एक-दूसरे की सांस्कृतिक विरासत के बारे में जानते हैं बल्कि विदेशों में जाकर भारतीय संस्कृति का परिचय भी देते हैं, जो बेहद सराहनीय है। उन्होंने विशेष रूप से एन.सी.सी. गर्ल्स बटालियन की सराहना की और कहा कि इसी प्रकार लड़कियों को परिजन द्वारा प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। उन्होंने एन.सी.सी. द्वारा विभिन्न साहसिक गतिविधियों, प्राकृतिक आपदाओं और दुर्घटनाओं में सहायता करने एवं सामाजिक कार्यों में भाग लिए जाने पर प्रसन्नता जाहिर की।
उन्होंने आशा व्यक्त की कि कैडेट्स भविष्य में भी इसी उत्साह के साथ नई उपलब्धियां हासिल करेंगे और देश व प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।
ब्रिगेडियर विक्रम सिंह चौहान वाई.एस.एम ने मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ एन.सी.सी. संचालनालय की गतिविधियों की जानकारी देते हुए बता कि राज्य में इसकी 16 यूनिट कार्यरत है जिसमे 2 यूनिट गर्ल्स कैडेट्स की है। राज्य में विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में 23000 से अधिक कैडेट्स जुडे़ हुए हैं। जिसे बढ़ाने की कार्यवाही चल रही है। उन्हांेने कहा कि ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत‘ योजना के तहत कैडेट्स दूसरे राज्यों में जाकर वहां की संस्कृति से परिचित होते हैं, जिससे राष्ट्रीय एकता मजबूत होती है।  कार्यक्रम में कैडेट्स द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई। राज्यपाल हरिचंदन को मिराज 2000 का एरो मॉडल, भारतीय नौसेना का आईएनएस शिवालिक का मॉडल और एन.सी.सी. के ध्येय वाक्य को दर्शाता हुआ प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया। राज्यपाल ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के लिए कैडेट्स को पुरस्कृत किया।

  • Related Posts

    *रायपुर,शाही रोजा इफ्तार मे उमड़े हजारों रोजेदार सबसे लंबा दस्तरखान बिछा,सर्वसमाज के प्रमुखों की उपस्थिति मै रोजेदार ने किया इफ्तार*

    400 फिट लंबा सर्वसमाज के प्रमुखों की उपस्थिति मै रोजेदार ने रोजा खोला रायपुर,, सियासत दर्पण न्यूज़,शाही रोजा इफ्तार 23 व रोजे पे नेताजी सुभाष स्टेडियम में सर्वसमाज के प्रमुखों…

    *कांग्रेस नेता विनोद तिवारी को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार*

    रायपुर ।(सियासत दर्पण न्यूज़) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के मामले में दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। उत्तर प्रदेश के कौशांबी से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रायपुर,शाही रोजा इफ्तार मे उमड़े हजारों रोजेदार सबसे लंबा दस्तरखान बिछा,सर्वसमाज के प्रमुखों की उपस्थिति मै रोजेदार ने किया इफ्तार*

    • By SIYASAT
    • March 14, 2026
    • 2 views
    *रायपुर,शाही रोजा इफ्तार मे उमड़े हजारों रोजेदार सबसे लंबा दस्तरखान बिछा,सर्वसमाज के प्रमुखों की उपस्थिति मै रोजेदार ने किया इफ्तार*

    *कांग्रेस नेता विनोद तिवारी को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार*

    • By SIYASAT
    • March 14, 2026
    • 2 views
    *कांग्रेस नेता विनोद तिवारी को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार*

    *रायपुर में सुरक्षा अफसर को अंडरवर्ल्ड डॉन की धमकी*

    • By SIYASAT
    • March 14, 2026
    • 2 views
    *रायपुर में सुरक्षा अफसर को अंडरवर्ल्ड डॉन की धमकी*

    *रायपुर में संपत्तिकर न देने वालों पर निगम ने कसी कमर*

    • By SIYASAT
    • March 14, 2026
    • 2 views
    *रायपुर में संपत्तिकर न देने वालों पर निगम ने कसी कमर*

    *कथावाचक ने धमकी दी: विधानसभा के बाहर आत्मदाह करने की चेतावनी*

    • By SIYASAT
    • March 14, 2026
    • 2 views
    *कथावाचक ने धमकी दी: विधानसभा के बाहर आत्मदाह करने की चेतावनी*

    *सिलेंडर की कमी से रेस्टोरेंट्स में बढ़ा 10% सर्विस चार्ज*

    • By SIYASAT
    • March 14, 2026
    • 2 views
    *सिलेंडर की कमी से रेस्टोरेंट्स में बढ़ा 10% सर्विस चार्ज*

    You cannot copy content of this page