Home / राजधानी / *छत्तीसगढ़ के तीन खिलाड़ी NCA कैंप के लिए चयनित*

*छत्तीसगढ़ के तीन खिलाड़ी NCA कैंप के लिए चयनित*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ (CSCS) के तीन युवा खिलाड़ियों का चयन नेशनल क्रिकेट एकेडमी (NCA) के U-19 (मेंस) एलीट कैंप के लिए किया गया है। यह कैंप 11 मई 2026 से 6 जून 2026 तक देश के अलग-अलग जोनल ट्रेनिंग सेंटरों पर आयोजित होगा।

ऑल इंडिया जूनियर सेलेक्शन कमेटी ने इन खिलाड़ियों को उनके प्रदर्शन के आधार पर चुना है। चयनित खिलाड़ियों को BCCI के अनुभवी कोचों के मार्गदर्शन में तकनीकी और फिजिकल दोनों तरह की उन्नत ट्रेनिंग दी जाएगी।

सलेक्ट हुए तीनों खिलाड़ियों को इंटरनेशनल लेवल की ट्रेनिंग सुविधा, स्किल डेवलपमेंट पर स्पेशल फोकस किया जाएग। ट्रेनिंग के बाद खिलाड़ियों की फिटनेस और गेम अवेयरनेस में सुधार होगा। साथ ही भविष्य में टीम इंडिया U-19 के लिए मजबूत दावेदारी भी पेश कर सकेंगे।

यह चयन छत्तीसगढ़ क्रिकेट के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। इससे प्रदेश के युवा खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page