*अनियमितता पर दो कृषि केंद्रों को नोटिस*

48
Picsart_24-01-20_17-05-11-573

खरीफ पूर्व निरीक्षण तेज

रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में कृषि आदान विक्रय केंद्रों के निरीक्षण के दौरान पाई गई अनियमितताओं के आधार पर दो फर्मों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। कलेक्टर के निर्देशानुसार खरीफ 2026 के पूर्व किसानों को गुणवत्तायुक्त खाद, बीज एवं कीटनाशक उपलब्ध कराने हेतु कृषि विभाग द्वारा सघन निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है।

विकासखंड पलारी में निरीक्षक द्वारा विभिन्न कृषि सेवा केंद्रों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान कृषि सेवा केंद्र पलारी में स्कंध पंजी का समुचित संधारण नहीं पाए जाने पर संबंधित फर्म को नोटिस जारी किया गया। इसी प्रकार विकासखंड बलौदाबाजार में उपसंचालक कृषि श्री दीपक कुमार नायक, उर्वरक निरीक्षक लोकनाथ दीवान एवं उर्वरक शाखा प्रभारी सिमांचल गौड़ द्वारा नवीन ट्रेडर्स का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान स्टैकिंग में त्रुटि, स्कंध पंजी का अभाव एवं अनुज्ञप्ति का निर्धारित स्थान पर प्रदर्शन नहीं पाया गया। उक्त अनियमितताओं के आधार पर फर्म को नोटिस जारी करते हुए उर्वरक अधिकार पत्र निलंबन की कार्यवाही की जा रही है। विकासखंड कसडोल एवं भाटापारा में भी विभिन्न कृषि केंद्रों का निरीक्षण किया गया। उपसंचालक कृषि द्वारा समस्त निरीक्षकों को नियमित जांच के निर्देश दिए गए हैं। कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे कृषि आदान क्रय करते समय पक्का बिल अवश्य लें तथा उर्वरक पीओएस मशीन के माध्यम से ही क्रय करें।

48
Picsart_24-01-20_17-05-11-573
  • Related Posts

    *पटवारी 15 हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार*

    रायपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़)  छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो ने पटवारी को 15 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पटवारी जमीन के बंटवारे और ऋण…

    *नई दिल्ली में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से की सौजन्य भेंट*

    रायपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़) छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज नई दिल्ली में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की। मुलाक़ात के दौरान दोनों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *पटवारी 15 हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार*

    *पटवारी 15 हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार*

    *नई दिल्ली में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से की सौजन्य भेंट*

    *नई दिल्ली में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से की सौजन्य भेंट*

    *अवैध खनिज उत्खनन व परिवहन के मामलों में 1 जेसीबी सहित 4 वाहन जब्त*

    *अवैध खनिज उत्खनन व परिवहन के मामलों में 1 जेसीबी सहित 4 वाहन जब्त*

    *अवैध खनिज परिवहन करते 4 हाईवा जब्त*

    *अवैध खनिज परिवहन करते 4 हाईवा जब्त*

    *एक खाद दुकान का लाइसेंस निलंबित, कई विक्रेताओं को नोटिस*

    *एक खाद दुकान का लाइसेंस निलंबित, कई विक्रेताओं को नोटिस*

    *अवैध खनिज परिवहन के मामले में 13 वाहन जब्त*

    *अवैध खनिज परिवहन के मामले में 13 वाहन जब्त*

    You cannot copy content of this page