*रायपुर,राज्य उपभोक्ता आयोग में आधुनिक संशाधनों से युक्त सम्मेलन कक्ष का हुआ शुभारंभ*

रायपुर ।(सियासत दर्पण न्यूज़)  छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग भवन के तृतीय तल में आधुनिक डिजिटल सुविधा एवं संशाधन संपन्न सम्मेलन कक्ष का शुभारंभ राज्य उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष माननीय न्यायमूर्ति श्री गौतम चौरड़िया द्वारा आज सबेरे किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रायपुर जिला अधिवक्ता संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री हितेन्द्र तिवारी द्वारा की गई तथा श्री उज्जवल पोरवाल, मुख्य ऑपरेटिंग अधिकारी, रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। माननीय न्यायमूर्ति श्री गौतम चौरड़िया ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि राज्य उपभोक्ता आयोग के लिए आधुनिक डिजिटल सम्मेलन कक्ष अति आवश्यक था। जिसके माध्यम से समय-समय पर राज्य के समस्त जिला उपभोक्ता आयोगों के कार्यों का अवलोकन एवं आकलन, अध्यक्ष एवं सदस्यों के साथ बैठक, आवश्यकता पड़ने पर उनका प्रशिक्षण ऑनलाईन (व्ही.सी. के माध्यम से) सुगमता से की जा सकेगी। उन्होेंने सम्मेलन कक्ष के निर्माण एवं राज्य उपभोक्ता आयोग के सौंदर्यीकरण में अतुलनीय सहयोग हेतु सभी संबंधित विभाग के अधिकारियों को धन्यवाद ज्ञापित किया। श्री हितेन्द्र तिवारी ने इस अवसर पर अध्यक्ष, छ.ग. राज्य उपभोक्ता आयोग को उनके पदग्रहण करने के पश्चात् राज्य उपभोक्ता आयोग में सुविधाओं के विकास, प्रकरणों की सुनवाई ऑनलाईन (व्ही.सी.) के माध्यम से प्रारंभ करने एवं अब आधुनिक उच्चस्तरीय सुविधायुक्त सम्मेलन कक्ष प्रारंभ करने हेतु जिला अधिवक्ता संघ की ओर से धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा कि अवश्य ही समस्त पक्षकारगण एवं अधिवक्तागण उक्त समस्त सुविधाओं से लाभान्वित हो रहे हैं। इस अवसर पर राज्य उपभोक्ता आयोग की रजिस्ट्रार श्रीमती हिमांशु जैन, संयुक्त रजिस्ट्रार श्रीमती मोना चौहान, राज्य के समस्त जिला उपभोक्ता आयोगों के अध्यक्ष एवं सदस्यगण व्ही.सी. के माध्यम से तथा राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग एवं जिला उपभोक्ता आयोग के समस्त कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    *रायपुर,शाही रोजा इफ्तार मे उमड़े हजारों रोजेदार सबसे लंबा दस्तरखान बिछा,सर्वसमाज के प्रमुखों की उपस्थिति मै रोजेदार ने किया इफ्तार*

    400 फिट लंबा सर्वसमाज के प्रमुखों की उपस्थिति मै रोजेदार ने रोजा खोला रायपुर,, सियासत दर्पण न्यूज़,शाही रोजा इफ्तार 23 व रोजे पे नेताजी सुभाष स्टेडियम में सर्वसमाज के प्रमुखों…

    *कांग्रेस नेता विनोद तिवारी को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार*

    रायपुर ।(सियासत दर्पण न्यूज़) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के मामले में दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। उत्तर प्रदेश के कौशांबी से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रायपुर,शाही रोजा इफ्तार मे उमड़े हजारों रोजेदार सबसे लंबा दस्तरखान बिछा,सर्वसमाज के प्रमुखों की उपस्थिति मै रोजेदार ने किया इफ्तार*

    • By SIYASAT
    • March 14, 2026
    • 2 views
    *रायपुर,शाही रोजा इफ्तार मे उमड़े हजारों रोजेदार सबसे लंबा दस्तरखान बिछा,सर्वसमाज के प्रमुखों की उपस्थिति मै रोजेदार ने किया इफ्तार*

    *कांग्रेस नेता विनोद तिवारी को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार*

    • By SIYASAT
    • March 14, 2026
    • 2 views
    *कांग्रेस नेता विनोद तिवारी को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार*

    *रायपुर में सुरक्षा अफसर को अंडरवर्ल्ड डॉन की धमकी*

    • By SIYASAT
    • March 14, 2026
    • 2 views
    *रायपुर में सुरक्षा अफसर को अंडरवर्ल्ड डॉन की धमकी*

    *रायपुर में संपत्तिकर न देने वालों पर निगम ने कसी कमर*

    • By SIYASAT
    • March 14, 2026
    • 2 views
    *रायपुर में संपत्तिकर न देने वालों पर निगम ने कसी कमर*

    *कथावाचक ने धमकी दी: विधानसभा के बाहर आत्मदाह करने की चेतावनी*

    • By SIYASAT
    • March 14, 2026
    • 2 views
    *कथावाचक ने धमकी दी: विधानसभा के बाहर आत्मदाह करने की चेतावनी*

    *सिलेंडर की कमी से रेस्टोरेंट्स में बढ़ा 10% सर्विस चार्ज*

    • By SIYASAT
    • March 14, 2026
    • 2 views
    *सिलेंडर की कमी से रेस्टोरेंट्स में बढ़ा 10% सर्विस चार्ज*

    You cannot copy content of this page