Home / छत्तीसगढ़ / *छत्तीसगढ़ सीमा के पास हादसा: मजदूरों से भरी पिकअप पलटी*

*छत्तीसगढ़ सीमा के पास हादसा: मजदूरों से भरी पिकअप पलटी*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

बीजापुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) छत्तीसगढ़ से लगे महाराष्ट्र के सोमनपल्ली में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है, जहां मजदूरों से भरी पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलटी गई। जानकारी के अनुसार पिकअप वाहन में लगभग 40 मजदूर सवार थे, जिसमें 29 मजदूर (महिला, पुरुष) घायल हुए हैं। लगभग 8-9 मजदूरों की स्थिति गंभीर बताई गई है।
सुबह 9 बजे के आस-पास की है घटना

गंभीर घायलों को जिला अस्पताल बीजापुर रेफर किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, भोपालपटनम इलाके में 3-4 गांव के ग्रामीण (महिला-पुरुष) काम की तलाश में पलायन कर मिर्ची तोड़ने महाराष्ट्र जा रहे थे। घटना सुबह 9 बजे आस-पास की बताई जा रही है।

गंभीर रूप से घायलों का इलाज जारी

क्षमता से अधिक मजदूरों से भरे पिकअप वाहन प्रतिदिन भोपालपटनम से सीमावर्ती राज्यों में काम करने के लिए जा रहे थे, लेकिन प्रशासन इस पर रोक लगाने में असमर्थ है। फिलहाल सभी को भोपालपटनम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया है। कुछ गंभीर रूप से घायलों का प्राथमिक उपचार जारी है।

भोपालपटनम के थाना प्रभारी जीवन जांगड़े ने बताया कि महाराष्ट्र के सोमनपल्ली के समीप पिकअप दुर्घटनाग्रस्त हुई है। इसमें छत्तीसगढ़ के मजदूर थे। घटना की रिपोर्ट आसरली थाना (महाराष्ट्र) में हुई। सिविल सर्जन डॉक्टर रत्ना ठाकुर ने बताया कि जिला अस्पताल में 13 घायलों मजदूरों को भेजा गया है जिसमें दो मजदूर को सिर में गंभीर चोट के जगदलपुर रेफर किया गया। बाकी का इलाज जारी है।

अस्पताल पहुंचे पूर्व मंत्री महेश गागड़ा

घायलों का हाल जानने पूर्व मंत्री महेश गागड़ा जिला अस्पताल पहुंचे। सोमनपल्ली सड़क दुर्घटना में घायल मजदूरों से मिलने पूर्व मंत्री महेश गागड़ा जिला अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली। वह परिजनों से मिले और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को बेहतर इलाज हेतु आवश्यक निर्देश दिए।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page