Home / राजधानी / *रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर में 42 डिग्री पार, गर्मी से राहत नहीं*

*रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर में 42 डिग्री पार, गर्मी से राहत नहीं*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) छत्तीसगढ़ में गर्मी एक बार फिर जोर पकड़ने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले चार दिनों में प्रदेश के अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी की संभावना है। इससे दिन में तेज धूप और गर्मी का असर बढ़ेगा।

दो दिन बाद यानी 12 अप्रैल से बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग संभाग के कुछ इलाकों में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच सकता है। ऐसे में इन क्षेत्रों में लू जैसी स्थिति बनने की आशंका जताई जा रही है।

बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश दर्ज की गई, लेकिन ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहा। इस दौरान राजनांदगांव में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 37.5°C दर्ज किया गया, जबकि अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 19°C रहा।

ओडिशा में साइक्लोन सर्कुलेशन बना हुआ है। इसके साथ ही तमिलनाडु तक एक उत्तर-दक्षिण ट्रफ भी सक्रिय है। हालांकि इन दोनों सिस्टम्स का छत्तीसगढ़ के मौसम पर फिलहाल ज्यादा प्रभाव नहीं पड़ रहा है, जिससे प्रदेश में शुष्क मौसम बना हुआ है।

मौसम विभाग के अनुसार आज (10 अप्रैल) प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना है और अगले दो दिनों तक भी शुष्क मौसम बना रहेगा। रायपुर में आसमान साफ रहेगा, जहां अधिकतम तापमान लगभग 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

तापमान में लगातार बढ़ोतरी को देखते हुए लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। दोपहर के समय तेज धूप से बचने, अधिक से अधिक पानी पीने और बच्चों- बुजुर्गों का खास ध्यान रखने की आवश्यकता है, ताकि गर्मी से होने वाली समस्याओं से बचा जा सके।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page