*भीषण गर्मी को देखते हुए ग्रीष्मकालीन अवकाश में संशोधन, अब 20 अप्रैल से 15 जून तक रहेगा स्कूलों में अवकाश*

बढ़ती भीषण गर्मी में बच्चों की सेहत की सुरक्षा हर हाल में सुनिश्चित करना हमारी जिम्मेदारी है – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

रायपुर ।(सियासत दर्पण न्यूज़) प्रदेश में बढ़ती भीषण गर्मी और लू के प्रभाव को ध्यान में रखते हुए बच्चों के स्वास्थ्य की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर स्कूलों के ग्रीष्मकालीन अवकाश की अवधि में आंशिक संशोधन किया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि बढ़ती भीषण गर्मी में बच्चों की सेहत की सुरक्षा हर हाल में सुनिश्चित करना हम सब की जिम्मेदारी है। बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए  पूर्व निर्धारित ग्रीष्मकालीन अवकाश को पहले लागू करने का निर्णय लिया है, ताकि इस भीषण गर्मी में बच्चों की सेहत सुरक्षित रह सके।

स्कूल शिक्षा विभाग मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर द्वारा जारी आदेश के अनुसार, पूर्व में दिनांक 01 मई 2026 से 15 जून 2026 तक घोषित ग्रीष्मकालीन अवकाश में संशोधन करते हुए अब दिनांक 20 अप्रैल 2026 से 15 जून 2026 तक अवकाश घोषित किया गया है। यह आदेश प्रदेश के समस्त शासकीय, अनुदान प्राप्त, गैर अनुदान प्राप्त एवं अशासकीय शालाओं पर लागू होगा।

  • Related Posts

    *रील न देखने पर हुआ खौफनाक कत्ल, पत्नी-बेटियों ने उठाया खौफनाक बदला*

    रायपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़) रायपुर में एक सनसनीखेज मामले का खुलासा हुआ है, जहां पहले दुर्घटना मानी जा रही मौत अब हत्या निकली। डीडी नगर थाना क्षेत्र में विपणन संघ के…

    *छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: पूर्व आबकारी सचिव त्रिपाठी के ठिकानों पर CBI की रेड*

    रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) प्रदेश में कांग्रेस सरकार में हुए 3,200 करोड़ रुपये के शराब घोटाले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआइ) ने पूर्व आबकारी विशेष सचिव और छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रील न देखने पर हुआ खौफनाक कत्ल, पत्नी-बेटियों ने उठाया खौफनाक बदला*

    • By SIYASAT
    • April 16, 2026
    • 1 views
    *रील न देखने पर हुआ खौफनाक कत्ल, पत्नी-बेटियों ने उठाया खौफनाक बदला*

    *छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: पूर्व आबकारी सचिव त्रिपाठी के ठिकानों पर CBI की रेड*

    • By SIYASAT
    • April 16, 2026
    • 2 views
    *छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: पूर्व आबकारी सचिव त्रिपाठी के ठिकानों पर CBI की रेड*

    *तंत्र-मंत्र के जाल में फंसाकर की लाखों की ठगी*

    • By SIYASAT
    • April 16, 2026
    • 2 views
    *तंत्र-मंत्र के जाल में फंसाकर की लाखों की ठगी*

    *धमतरी में फिल्मी स्टाइल पिटाई: राजस्थान के दो युवक बुरी तरह जख्मी*

    • By SIYASAT
    • April 16, 2026
    • 3 views
    *धमतरी में फिल्मी स्टाइल पिटाई: राजस्थान के दो युवक बुरी तरह जख्मी*

    *रायपुर: नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल जेल, 5 लाख मुआवजा*

    • By SIYASAT
    • April 16, 2026
    • 2 views
    *रायपुर: नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल जेल, 5 लाख मुआवजा*

    *रावतपुरा में PCI इंस्पेक्शन के दौरान NSUI का जोरदार प्रदर्शन*

    • By SIYASAT
    • April 16, 2026
    • 2 views
    *रावतपुरा में PCI इंस्पेक्शन के दौरान NSUI का जोरदार प्रदर्शन*

    You cannot copy content of this page