*किसान महासम्मेलन पर भाजपा किसान मोर्चा रायपुर व भाजपा ग्रामीण की बैठक*

रायपुर।  (सियासत दर्पण न्यूज़) राजधानी के साइंस कालेज मैदान में नौ मार्च को होने जा रहे किसान महासम्मेलन में डेढ़ लाख से अधिक किसान जुटेंगे। भाजपा किसान मोर्चा रायपुर व भाजपा ग्रामीण की एकात्म परिसर में हुई बैठक में तीन विधानसभा क्षेत्र के सभी मंडलों और बूथ के प्रभारियों को जिम्मेदारी दी गई। बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष श्याम नारंग ने कहा कि राष्ट्रीय कार्य परिषद की बैठक में हमें कार्यक्रम मिला है। प्रधानमंत्री नरेन्द मोदी ने हमें छत्तीसगढ़ की 11 सीटें जीतकर देने की बड़ी जिम्मेदारी दी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पांच लाख से ज्यादा मत हसिल करने रायपुर लोकसभा क्षेत्र के 12 मंडल और 170 शक्ति केंद्रों के 840 बूथ में जाकर काम करने के निर्देश दिए हैं।भाजपा किसान मोर्चा के महामंत्री आलोक ठाकुर ने कहा कि भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने भाजपा किसान मोर्चा को कार्यक्रम दिया है। साइंस कालेज मैदान में होने वाला किसान महासम्मेलन में डेढ़ लाख से ज्यादा किसान शामिल होंगे। तीन विधानसभा अभनपुर, धरसींवा, अभनपुर व तिल्दा भाजपा मंडलों से किसान ट्रैक्टर, बस व अन्य साधनों से कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे। तीनों विधायकों से भाजपा मंडल के कार्यकर्ता चर्चा कर कम से कम हर विधानसभा से 4,000 किसानों को लेकर आएंगे। साथ ही लोकसभा की सभी 11 सीट जीतने के लिए अभी से वातावरण बनाएंगे।

  • Related Posts

    *खारुन नदी में नहाते समय युवक की मौत*

    दुर्ग-भिलाई । (सियासत दर्पण न्यूज़) दुर्ग में खारुन नदी में गुरुवार शाम युवक की डूबने से मौत हो गई। रायपुर से अपने दोस्तों के साथ घूमने आया युवक नदी में…

    *भिलाई में नौकरी का झांसा, 2.70 लाख रुपये की ठगी; ठग ने खुद को तहसीलदार बताया*

    भिलाई।(सियासत दर्पण न्यूज़) नेवई थाना अंतर्गत रिसाली निवासी एक सेवानिवृत्त बीएसपी कर्मचारी के साथ नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ित की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *CGPSC मेंस परीक्षा की नई तारीखें घोषित*

    *CGPSC मेंस परीक्षा की नई तारीखें घोषित*

    *रायपुर मामला: महिला की मौत और संदिग्ध इलाज का सच*

    *रायपुर मामला: महिला की मौत और संदिग्ध इलाज का सच*

    *रायपुर एयरपोर्ट पर रनवे पर आया बंदर, उड़ानों में विलंब*

    *रायपुर एयरपोर्ट पर रनवे पर आया बंदर, उड़ानों में विलंब*

    *खारुन नदी में नहाते समय युवक की मौत*

    *खारुन नदी में नहाते समय युवक की मौत*

    *आम जनता से शालीनता से पेश आएं अधिकारी – मुख्यमंत्री*

    *आम जनता से शालीनता से पेश आएं अधिकारी – मुख्यमंत्री*

    *आम जनता से शालीनता से पेश आएं अधिकारी – मुख्यमंत्री*

    *आम जनता से शालीनता से पेश आएं अधिकारी – मुख्यमंत्री*

    You cannot copy content of this page