Home / National / *”ममता बनर्जी का BJP पर हमला: ‘बंगाल जीतने के बाद दिल्ली पर भी कब्जा’”*

*”ममता बनर्जी का BJP पर हमला: ‘बंगाल जीतने के बाद दिल्ली पर भी कब्जा’”*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को भाजपा पर हमला किया। उन्होंने कहा कि मेरा जन्म बंगाल में हुआ है और मैं बंगाल में ही मरूंगी। बंगाल जीतने के बाद, मैं दिल्ली पर कब्जा कर लूंगी।

भाजपा का विनाश चाहिए- मुख्यमंत्री बनर्जी
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा ‘भाजपा के लिए काम करने वाले सभी लोगों के नाम सूचीबद्ध हैं। आपने भाजपा पृष्ठभूमि के आधार पर लोगों को लाया है और उसी के अनुसार अधिकारियों की नियुक्ति की है। याद रखिए, आप हमें हराने की क्षमता नहीं रखते। हम अन्याय के खिलाफ लड़ते हैं, हम अपने अधिकारों के लिए लड़ते हैं। मेरा जन्म बंगाल में हुआ है और मैं बंगाल में ही मरूंगी। बंगाल जीतने के बाद, मैं दिल्ली पर कब्जा कर लूंगी। मुझे सत्ता नहीं चाहिए, मुझे दिल्ली में भाजपा का विनाश चाहिए, न केवल बंगाल में विनाश होगा, बल्कि भाजपा को दिल्ली से भी हटाना होगा।

गृह मंत्री ने प्रेस वार्ता किया
वहीं, गुरुवार को राज्य में पहले चरण के लिए मतदान हुए। इस बीच भाजपा के शीर्ष नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कोलकाता में प्रेस वार्ता किया। उन्होंने बंगाल चुनाव के लिए पहले चरण में हुए रिकॉड मतदान के लिए राज्य की जनता का धन्यवाद दिया। साथ ही कहा कि बंगाल की जनता ने परिवर्तन के लिए वोट किया है। अमित शाह ने कहा कि कल के मतदान में बंगाल की जनता ने परिवर्तन के लिए वोट दिया, जिसके लिए मैं उनका बहुत-बहुत धन्यवाद करता हूं। उन्होंने कहा कि इस बार राज्य में चुनाव बेहद शांतिपूर्ण तरीके से हुए हैं, जो अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है।

बता दें कि पश्चिम बंगाल के पहल चरण के चुनाव के दौरान 92.64 फीसदी वोटिंग हुई है। वहीं, दूसरे चरण के लिए 29 मई को मतदान डाले जाएगे। इसके साथ ही 4 मई को नतीजे आएंगे।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page