Home / छत्तीसगढ़ / *भानुप्रतापपुर: माइंस ठेकेदारों के ठिकानों पर GST की बड़ी छापेमारी*

*भानुप्रतापपुर: माइंस ठेकेदारों के ठिकानों पर GST की बड़ी छापेमारी*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर: (सियासत दर्पण न्यूज़) राज्य के भानुप्रतापपुर में शुक्रवार देर रात जीएसटी विभाग की संयुक्त टीम ने माइंस ठेकेदार अरविंद साहू के घर और कार्यालय पर एक साथ छापेमारी की है। दिल्ली और रायपुर से पहुंचे अधिकारियों ने दो अलग-अलग वाहनों में आकर यह कार्रवाई की, जो रात करीब 11 बजे शुरू होकर एक बजे तक चली।

जानकारी के मुताबिक जीएसटी टीम ने माइंस ठेकेदार अरविंद साहू के भानुप्रतापपुर के बाजारपार स्थित निवास और दल्लीरोड स्थित कार्यालय को एक साथ खंगाला।

छापेमारी के दौरान वित्तीय लेन-देन से जुड़े दस्तावेजों, कंप्यूटर रिकार्ड और अन्य इलेक्ट्रानिक डिवाइस की गहन जांच की गई। बताया जा रहा है कि जांच के बाद टीम कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेजों के साथ प्रिंटर सहित अन्य उपकरण भी अपने साथ ले गई है।

सूत्रों के अनुसार अरविंद साहू क्षेत्र में सक्रिय एक बड़े माइंस ठेकेदार हैं और नीको जायसवाल ग्रुप की खदानों में ठेका कार्य से जुड़े हुए हैं। हालांकि छापेमारी के पीछे के कारणों को लेकर विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान अब तक सामने नहीं आया है।

छापे की कार्रवाई की गोपनीयता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि स्थानीय पुलिस को भी इसकी पूर्व सूचना नहीं थी। टीम ने पूरी जांच चुपचाप पूरी की और निर्धारित समय के भीतर लौट गई। गौरतलब है कि कुछ महीने पहले भी ठेकेदार के रायपुर स्थित कार्यालय पर जीएसटी विभाग ने दबिश दी थी, जिसके बाद से उनकी गतिविधियां जांच के दायरे में बनी हुई हैं। फिलहाल जीएसटी विभाग द्वारा जब्त सामग्री की जांच की जा रही है, जिसके बाद ही आगे की कार्रवाई और राजफाश होने की संभावना है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page