Home / राजधानी / *रायपुर,,बीमा के नाम पर ठगी का बड़ा खुलासा*

*रायपुर,,बीमा के नाम पर ठगी का बड़ा खुलासा*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर:सियासत दर्पण न्यूज़,, खमतराई थाना अंतर्गत पुलिस ने शनिवार को एक निजी बैंक के मैनेजर को गिरफ्तार किया है. मैनेजर पर 63 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप है. पकड़े गए आरोपी का नाम मयूर बरामेडा है. आरोपी ने पीड़ित को एक निजी बीमा कंपनी में निवेश करवाकर बड़े फर्जीवाड़े को अंजाम दिया.आरोपी ने सुनियोजित तरीके से धोखाधड़ी और गबन की वारदात को अंजाम दिया था. खमतराई पुलिस ने आरोपी मैनेजर के खिलाफ धारा 409 और 420 के तहत कार्रवाई की है.

कैसे खुला मामला जानिए ?
नॉर्थ जोन पुलिस उपायुक्त मयंक गुर्जर ने बताया कि 1 मई 2026 को भनपुरी के रहने वाले पीड़ित अमन अग्रवाल ने खमतरई थाने में लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई थी. पीड़ित ने बताया कि आरोपी मयूर बारमेडा जो एक निजी बीमा कंपनी में काम करता है. वह तेलीबांधा में साल 2008 से लेकर साल 2022 तक सेल्स मैनेजर के पद पर था. आरोपी ने पीड़ित और उनके परिजनों से अलग-अलग चेक के माध्यम से साल 2014 से 2021 तक 63 लाख रुपए निवेश कराया. जिसके बाद पॉलिसी के दस्तावेज की मांग कर रहे थे लेकिन आरोपी ने देने से मना कर दिया. पुलिस ने बैंक में पता किया तो आरोपी सेल्स मैनेजर ने उस राशि को पार कर लिया था. इसके बाद पीड़ित पक्ष ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई.

आरोपी मैनेजर गिरफ्तार

घटना की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की. आरोपी सेल्स मैनेजर मयूर बारमेडा को पंडरी स्थित एक चाय दुकान में दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया. पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने राशि गबन करने की बात स्वीकार कर ली है.

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page