Home / राजधानी / *रायपुर पुलिस का बड़ा एक्शन,कोकीन नेटवर्क का खुलासा*

*रायपुर पुलिस का बड़ा एक्शन,कोकीन नेटवर्क का खुलासा*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

राजधानी रायपुर की पुलिस ने अंतरराज्यीय ही नहीं,बल्कि अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली में दबिश दी और एक नाइजीरियन नागरिक सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

रायपुर,, सियासत दर्पण न्यूज़,,राजधानी रायपुर की पुलिस ने अंतरराज्यीय ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली में दबिश दी और एक नाइजीरियन नागरिक सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई को एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और देवेंद्र नगर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने अंजाम दिया।

गिरफ्तार आरोपियों में दिल्ली निवासी सन्नी शर्मा और नाइजीरिया मूल का तोचकू अफामे उर्फ प्रिन्स चार्ल्स शामिल हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से 9.70 लाख रुपये नकद, 5 मोबाइल फोन और 3 चेकबुक जब्त किए हैं। जब्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 11 लाख रुपये आंकी गई है।

जांच में सामने आया कि यह गिरोह बी.पी. मशीन के बॉक्स में कोकीन छिपाकर कोरियर के जरिए सप्लाई करता था। नेटवर्क का संचालन विदेश से किया जा रहा था, जबकि दिल्ली में बैठकर देश के विभिन्न राज्यों, खासकर छत्तीसगढ़ में ड्रग्स की आपूर्ति की जा रही थी।

इस मामले की शुरुआत मार्च 2026 में हुई थी, जब रायपुर में एक आरोपी को 4.55 ग्राम कोकीन के साथ पकड़ा गया था। पूछताछ और तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस टीम दिल्ली पहुंची और तिलक नगर क्षेत्र से मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, भारतीय आरोपी अपने बैंक खातों का इस्तेमाल ड्रग्स की रकम के लेन-देन के लिए कमीशन पर करता था। प्रारंभिक जांच में पिछले 6 महीनों में करीब 2 करोड़ रुपये के ट्रांजेक्शन का पता चला है।

आरोपी नाइजीरियन नागरिक पहले भी वीजा उल्लंघन के मामले में जेल जा चुका है। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और विदेशी कनेक्शन की जांच कर रही है। इस कार्रवाई के साथ पुलिस ने कोकीन सप्लाई के एक बड़े अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क को तोड़ने का दावा किया है। आरोपियों के खिलाफ नारकोटिक एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई जारी है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page