Home / राजधानी / *रायपुर,,मकान में लाश मिलने की खबर से क्षेत्र में फैली सनसनी,जांच में जुटी पुलिस*

*रायपुर,,मकान में लाश मिलने की खबर से क्षेत्र में फैली सनसनी,जांच में जुटी पुलिस*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर,,सियासत दर्पण न्यूज़। राजधानी रायपुर के इंद्रप्रस्थ इलाके में मंगलवार को एक मकान में लाश मिलने की खबर से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। यह मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत वाटर वर्ल्ड के पीछे स्थित इन्द्रप्रस्थ कॉलोनी का है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान माणिक मेहता के रूप में की गई है। मृतक माणिक मेहता को मिक्की मेहता का भाई बताया जा रहा ​है, जिसकी साल 2001 में हुई संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी।

सूचना मिलते ही मौके पर FSL और क्राइम ब्रांच पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और घर के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि मौत के कारणों और संदिग्धों का पता लगाया जा सके।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page