Home / राजधानी / *रायपुर,,बंदूक और चाकू की नोक पर मौदहापारा में 36 हजार रुपये की लूट,*

*रायपुर,,बंदूक और चाकू की नोक पर मौदहापारा में 36 हजार रुपये की लूट,*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर,,सियासत दर्पण न्यूज़,मौदहापारा पुलिस थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात बंदूक चाकू के दम पर लूट की बड़ी वारदात सामने आई है। फल का कारोबार करने वाले युवक से उसके परिचित युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर नकदी लूट ली। आरोपियों ने बंदूक और चाकू दिखाकर करीब 36 हजार रुपये छीन लिए और मौके से फरार हो गए।

पीड़ित शेख शाहिल रोज की तरह बाम्बे मार्केट में फल बेचने के बाद रात करीब साढ़े दस बजे घर लौट रहा था। वह दिनभर की कमाई अपने साथ लेकर जा रहा था। इसी दौरान तालाबपार इलाके के पास उसे राजा बैजड़ नाम का युवक मिला, जो उसके पिता का पुराना परिचित बताया जा रहा है।

राजा बैजड ने शाहिल को बातचीत में उलझाया और अल्ताफ नाम के व्यक्ति का घर पूछने के बहाने उसे अंदर गली की तरफ ले गया। वहां पहले से मौजूद तीन अन्य युवकों ने अचानक शाहिल को पकड़ लिया। एक आरोपी ने पीछे से गला दबोचा, जबकि बाकी ने हाथ पकड़कर उसे काबू में कर लिया। इसके बाद हथियार दिखाकर उसकी जेब में रखी 36,600 रुपये की रकम निकाल ली गई।

वारदात के बाद चारों आरोपी बाइक और एक्टिवा से भाग निकले। डरे हुए शाहिल ने पहले परिचितों को घटना की जानकारी दी, फिर परिजनों के साथ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में आरोपी राजा बैजड़ और उसके तीन साथियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 309(4) के तहत केस दर्ज किया है। आसपास लगे CCTV कैमरों की जांच की जा रही है और आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page