*भारतीय महिला हॉकी टीम में ग्वालियर की चार बेटियों का चयन, एशिया कप में होगी शानदार प्रस्तुति*

ग्वालियर। (सियासत दर्पण न्यूज़) मध्य प्रदेश खेल एवं युवा कल्याण विभाग की राज्य महिला हॉकी अकादमी ग्वालियर की खिलाड़ियों ने एक बार फिर प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है। अकादमी की चार प्रतिभाशाली महिला खिलाड़ियों का चयन आगामी अंडर-18 महिला एशिया कप की तैयारियों के लिए भारतीय टीम कैंप में हुआ है। यह एशिया कप 29 मई से 6 जून 2026 तक जापान में आयोजित होगा।

ओलिंपियन रानी रामपाल का भाया खिलाड़ियों को खेल

अकादमी की सहायक कोच आकांक्षा परमार ने जानकारी देते हुए बताया कि हाल ही में 1 से 12 अप्रैल 2026 तक 16वीं हॉकी इंडिया सब जूनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2026 का आयोजन रांची, झारखंड में हुआ था। इस प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल किया। प्रतियोगिता के दौरान भारतीय महिला हॉकी की दिग्गज खिलाड़ी और ओलिंपियन रानी रामपाल चयनकर्ता के रूप में मौजूद रहीं।

महक, नम्मी, स्नेहा, नौशीन का हुआ चयन

इसी टूर्नामेंट के प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों का चयन आगामी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए किया गया। अकादमी की जिन खिलाड़ियों ने भारतीय कैंप में जगह बनाई है उनमें गोलकीपर महक परिहार, स्ट्राइकर नम्मी गीताश्री, मिड फील्डर स्नेहा दवाड़े और स्ट्राइकर नौशीन नाज शामिल हैं। महक व नम्मी वर्ष 2024 और स्नेहा व नौशीन वर्ष 2022 के अकादमी की सदस्य है।

विशेष कैंप में लिया हिस्सा

इन खिलाड़ियों ने अप्रैल में भोपाल स्थित सीआरसी साई लेवल सेंटर में आयोजित विशेष राष्ट्रीय कैंप में हिस्सा लिया। इस कैंप के लिए देशभर से 40 खिलाड़ियों का चयन किया गया था। अब यही खिलाड़ी 15 से 20 मई तक भोपाल में आयोजित होने वाले “इंडिया वर्सेस ऑस्ट्रेलिया अंडर-18 महिला हॉकी मैच” में भी भारतीय टीम का हिस्सा बनकर मैदान में उतरेंगी। इसके बाद ये खिलाड़ी जापान में होने वाले अंडर-18 महिला एशिया कप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

  • Related Posts

    *रायपुर,,RCB-KKR मैच आज,खिलाड़ियों को देखने पहुंचे फैंस सुरक्षा रही कड़ी*

    रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में आज शाम 7:30 से RCB और KKR के बीच मुकाबला होगा। चर्चा है कि एक्टर शाहरुख खान…

    *रायपुर,,“RCB vs KKR: रोमांचक मैच से पहले बारिश की चिंता”*

    रायपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़)  रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में 13 मई को KKR और Rcb का मैच होना है। इस बार स्टेडियम का पूरा मैनेजमैंट RCB संभाल रही…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *पीएम मोदी और अल नाहयान की बैठक, bilateral संबंधों को मिली मजबूती*

    *पीएम मोदी और अल नाहयान की बैठक, bilateral संबंधों को मिली मजबूती*

    *भारतीय महिला हॉकी टीम में ग्वालियर की चार बेटियों का चयन, एशिया कप में होगी शानदार प्रस्तुति*

    *भारतीय महिला हॉकी टीम में ग्वालियर की चार बेटियों का चयन, एशिया कप में होगी शानदार प्रस्तुति*

    *‘सुपरफास्ट’ कार्रवाई पर सवाल उठे, बिल्हा पुलिस ने खरीदार पर ठोक दी FIR*

    *‘सुपरफास्ट’ कार्रवाई पर सवाल उठे, बिल्हा पुलिस ने खरीदार पर ठोक दी FIR*

    *प्रधानमंत्री की अपील बेअसर, निगम की बदहाली से जनता परेशान*

    *प्रधानमंत्री की अपील बेअसर, निगम की बदहाली से जनता परेशान*

    *हाईकोर्ट के डर के बीच नगर निगम में 22 लोगों को मिली अनुकंपा नियुक्ति*

    *हाईकोर्ट के डर के बीच नगर निगम में 22 लोगों को मिली अनुकंपा नियुक्ति*

    *रायपुर में फ्यूल ब्लास्ट: पेट्रोल-डीजल की कीमतें आसमान छूने लगीं*

    *रायपुर में फ्यूल ब्लास्ट: पेट्रोल-डीजल की कीमतें आसमान छूने लगीं*

    You cannot copy content of this page