Home / छत्तीसगढ़ / *दुर्ग का खौफनाक मंजर: तेज हवा से स्कूटी पलटी, बिजली गिरने का वीडियो सामने*

*दुर्ग का खौफनाक मंजर: तेज हवा से स्कूटी पलटी, बिजली गिरने का वीडियो सामने*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़)  मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल में बने सिस्टम के असर से छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। आज प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में गरज-चमक, तेज हवाएं और हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। अगले 4 दिनों तक ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना है।

शुक्रवार रात अंबिकापुर में तेज बारिश हुई। वहीं दुर्ग जिले के अंडा गांव में तेज हवाओं के कारण लोग पेट्रोल पंप की छत के नीचे बचते नजर आए। आंधी इतनी तेज थी कि एक स्कूटी भी हवा के झोंकों से गिर गई।

पिछले 24 घंटों के दौरान हुई बारिश से अधिकतम तापमान में 2 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस जगदलपुर में रिकॉर्ड हुआ, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में दर्ज किया गया।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page