*कवर्धा,महतारी वंदन योजना के तहत पंडरिया विधानसभा के 1 लाख 15 हजार से अधिक महिलाओं को 11 करोड़ 57 लाख से अधिक का भुगतान, भावना बोहरा, सियासत दर्पण न्यूज़ से दुखहरण सिंह ठाकुर की रिपोर्ट*

महतारी वंदन योजना, महिलाओं को वित्तीय सुरक्षा के साथ ही सामाजिक न्याय को बढ़ावा देने के लिए एक प्रतिबद्धता का प्रतीक है : tv भावना बोहरा

कवर्धा,पंडरिया, सियासत दर्पण न्यूज़,छत्तीसगढ़ भाजपा सरकार की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना की आज पहली किश्त 1000 रुपये लगभग 70 लाख विवाहित महिलाओं के खाते में सीधे हस्तांतरित की गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से इस योजना में लाभान्वित महिलाओं से सीधा संवाद किया। आज नगर पंचायत, पंडरिया विधानसभा के अंतर्गत पांडातराई में भी महतारी वंदन योजना कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री विष्णु देव ने भी ऑनलाइन माध्यम से महिलाओं से संवाद किया और योजनाओं से लाभान्वित महिलाओं को बधाई दी।

इस अवसर पर पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी ने छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना की थी और आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार प्रदेश के विकास एवं जनता के अधिकारों के लिए प्रतिबद्ध होकर उसे संवारने का कार्य कर रही है। आज का दिन छत्तीसगढ़ के लिए ऐतिहासिक दिन है खासकर हम महिलाओं के लिए यह विशेष दिन है जहाँ प्रदेश की 70 लाख विवाहित माताओं-बहनों को आज महतारी वंदन योजना की 1000 रुपए पहली क़िस्त सीधे उनके खतों में हस्तांतरित की गई है। इसके साथ ही मोदी जी की गारंटी में किये अपने वादे में से भाजपा सरकार ने 100 दिन के कार्यकाल पूरे होने के पहले ही इसकी घोषणा कर प्रदेश के लाखों महिलाओं के विश्वास को कायम रखा है।

पंडरिया विधानसभा अंतर्गत पंडरिया ब्लॉक में 72 हजार 364, सहसपुर लोहारा ब्लॉक अंतर्गत 27671 एवं कवर्धा ब्लॉक में 9800 महिलाओं इस प्रकार पंडरिया विधानसभा के अंतर्गत लगभग 1 लाख 15 हजार से अधिक महिलाओं को 11 करोड़ 57 लाख से अधिक की राशि प्रथम किश्त के रूप में उनके खातों में सीधे ट्रांसफर की गई है।

आने वाले समय में भी हमारी सरकार ने जितने भी वादे किये हैं वो भी इसी प्रतिबद्धता से पूर्ण होंगे। महिला सशक्तिकरण के लिए संवेदनशील भाजपा सरकार ने हमेशा ही महिलाओं के उत्थान एवं उन्हें आर्थिक रूप से लेकर विभिन्न क्षेत्रों में प्रोत्साहित करने का काम कर रही है।

प्रधानमंत्री जी द्वारा महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने की बात हो या मातृत्व वंदना योजना के तहत आर्थिक सहयता हो अपने ध्येय और महिलाओं के सशक्तिकरण के उद्देश्य को स्पष्ट किया है। इसी कड़ी में आज प्रधानमंत्री जी और मुख्यमंत्री जी ने पूर्ण पारदर्शिता रखते हुए महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं के खाते में सीधे किश्त जारी की है। प्रदेश में महिलाओं के आर्थिक स्वावलम्बन तथा उनके स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सतत सुधार तथा परिवार में उनकी निर्णायक भूमिका सुदृढ करने के तथा आर्थिक स्वावलम्बन एवं सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ में “महतारी वंदन योजना” लागू किये जाने का निर्णय लिया गया है। महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए शुरू की गई महतारी वंदन योजना के लिए राज्य सरकार ने वर्ष 2024-25 के बजट में 3,000 करोड़ रूपए का प्रावधान किया है। इसी कड़ी में आज लगभग 655.57 लाख रुपए सीधे लाभार्थी महिलाओं के खाते में राज्य सरकार द्वारा जारी किया गया है।

भावना बोहरा ने आगे कहा कि विगत पांच वर्षों में कांग्रेस की सरकार ने प्रदेश की महिलाओं के विश्वास को तोड़ा, उनसे किये वादे केवल कागजों में ही रहें इसी का परिणाम रहा कि छत्तीसगढ़ की माताओं ने विधनासभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को सिरे से नाकारा और प्रदेश में सुशासन का सूर्योदय लेकर आईं। आगामी लोकसभा चुनाव में भी मोदी जी की गारंटी पर जनता पूर्ण विश्वास जताते हुए 400 पार के लक्ष्य में अपनी पूर्ण सहभागिता निभाएगी और छत्तीसगढ़ में 11 लोकसभा सीटों पर भाजपा की प्रचंड विजय में अपनी निर्णायक भूमिका निभाएगी।विगत पांच वर्षों के कुशासन से मुक्त होकर आज प्रदेश की महिलाएं आर्थिक रूप से सक्षम बनेंगी, हमारी सरकार द्वारा लागु की गई महतारी वंदन योजना न केवल वित्तीय सुरक्षा प्रदान करती है बल्कि सामाजिक न्याय को बढ़ावा देने के लिए एक प्रतिबद्धता का प्रतीक भी है। विधवा, तलाकशुदा, और परित्यक्ता महिलाएं भी इस योजना के लिए पात्र हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी सरकार किसान ,गरीब,आम जनता, महिलाओं, युवाओं के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है। मोदी की गारंटी के अंतर्गत राज्य सरकार 100 दिनों के भीतर ही अपना एक और बड़े वादे को पूरा किया हैऔर हमारी सरकार पूरी तरह से समर्पित होकर आम जनता के हित में काम कर रही है। उन्होंने कहा कि यह योजना एक सतत चलने वाली प्रक्रिया है और हितग्राहियों के पात्र होने के साथ ही चरण दर चरण राशि भुगतान की प्रक्रिया भी जारी रहेगी।

अपने राजनीतिक लाभ के लिए कांग्रेस के नेता फैला रहे भ्रम

भावना बोहरा ने कह कि कांग्रेस पार्टी के नेताओं द्वारा अपने राजनैतिक लाभ के लिए महतारी वंदन योजना को लेकर महिलाओं के बीच भ्रम फ़ैलाने का कार्य किया जा रहा था। लेकिन वित्त मंत्री ओपी चौधरी द्वारा प्रेस वार्ता में यह स्पष्ट किया है कि महतारी वंदन योजना एक सतत चलने वाली प्रक्रिया है जिसके तहत आने वाले समय में भी विवाहित महिलाएं इसमें अपना पंजीयन करा सकती हैं और योजना का लाभ लें सकती हैं। कांग्रेस सरकार ने अपने पांच वर्ष के शासन काल में केवल जनता को लटकाने और भटकाने का काम किया है और आज जब छत्तीसगढ़ की पालनहारी विष्णु देव सरकार जनहित के लिए अहम फैसले ले रही है और अपने वादों को पूरा कर रही है उसे कांग्रेस के नेता पचा नहीं पा रहे हैं और जनता के बीच भ्रम फ़ैलाने का कार्य कर रहें हैं। बजट 2024-25 में हमारी सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा, स्वास्थ्य,सशक्तिकरण एवं स्वावलंबन के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की है आने वाले समय में वे सभी घोषणाएं भी जरुर पूरी होंगी और हमारा छत्तीसगढ़ पुनः विकास के पथ पर अग्रसर होगा।

  • Related Posts

    *महासभा में हुआ अहम निर्णय* *राजा योगेश्वर राज सिंह ही बने रहेंगे जिला अध्यक्ष,,दुखहरण सिंह ठाकुर की रिपोर्ट*

    सियासत दर्पण न्यूज़ कवर्धा से दुखहरण सिंह ठाकुर की रिपोर्ट कबीरधाम, सियासत दर्पण न्यूज़,राष्ट्रीय जनगणना में आदिवासी धर्म कॉलम लिखना आय व्यय को महासभा में सर्व सम्मति से अनुमोदित किया…

    *शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी बाड़ी बिल्डिंग ट्रेनर गिरफ्तार,,दुखहरण सिंह ठाकुर की रिपोर्ट*

    सियासत दर्पण न्यूज़ से दुखहरण सिंह ठाकुर की खबर कवर्धा,,सियासत दर्पण न्यूज़,कबीरधाम पुलिस ने विवाह का झांसा देकर एक युवती का यौन शोषण करने वाले आरोपी सूरज ठाकुर (उम्र 28…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राज्य सरकार जल संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देने के लिए प्रतिबद्ध – मुख्यमंत्री साय

    • By SIYASAT
    • February 20, 2026
    • 1 views
    राज्य सरकार जल संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देने के लिए प्रतिबद्ध – मुख्यमंत्री  साय

    *उप मुख्यमंत्री ने छत्रपति शिवाजी के प्रतिमा का किया लोकार्पण*

    • By SIYASAT
    • February 20, 2026
    • 2 views
    *उप मुख्यमंत्री ने छत्रपति शिवाजी के प्रतिमा का किया लोकार्पण*

    *पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल की पहल से 69.09 करोड़ की लागत से लरंग साय चौक-रामानुजगंज मार्ग का होगा फोरलेन चौड़ीकरण*

    • By SIYASAT
    • February 20, 2026
    • 2 views
    *पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल की पहल से 69.09 करोड़ की लागत से लरंग साय चौक-रामानुजगंज मार्ग का होगा फोरलेन चौड़ीकरण*

    *पवित्र माह रमज़ान में शासकीय मुस्लिम कर्मचारियों को 01 घंटा पूर्व कार्यालय छोड़ने की अनुमति सरकार का सराहनीय कार्य – डाॅ.सलीम राज*

    • By SIYASAT
    • February 20, 2026
    • 3 views
    *पवित्र माह रमज़ान में शासकीय मुस्लिम कर्मचारियों को 01 घंटा पूर्व कार्यालय छोड़ने की अनुमति सरकार का सराहनीय कार्य – डाॅ.सलीम राज*

    *रायगढ़ पुलिस की इंटर स्टेट क्रिकेट सट्टा गिरोह पर बड़ी कार्यवाही, करोड़ों के ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा का खुलासा*

    • By SIYASAT
    • February 20, 2026
    • 3 views
    *रायगढ़ पुलिस की इंटर स्टेट क्रिकेट सट्टा गिरोह पर बड़ी कार्यवाही, करोड़ों के ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा का खुलासा*

    *खेल आपसी सद्भाव, अनुशासन और टीम भावना को मजबूत करने का सशक्त माध्यम-राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा*

    • By SIYASAT
    • February 20, 2026
    • 2 views
    *खेल आपसी सद्भाव, अनुशासन और टीम भावना को मजबूत करने का सशक्त माध्यम-राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा*

    You cannot copy content of this page