*रायपुर, मितानिन दिवस पर पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने मितानिन बहनों का किया सम्मान, स्वास्थ्य सेवाओं में उनके योगदान को सराहा*

3

रायपुरसियासत दर्पण न्यूज़। मितानिन दिवस के अवसर पर आज पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने मितानिन बहनों के सम्मान में विशेष कार्यक्रम आयोजित कर उनका सम्मान किया। इस अवसर पर उन्होंने मितानिनों को सम्मानित करते हुए उनके द्वारा समाज और स्वास्थ्य के क्षेत्र में किए जा रहे महत्वपूर्ण कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम में भीम यादव भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इस अवसर पर विकास उपाध्याय ने कहा कि मितानिन बहनें हमारे स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला हैं। वे गांव, मोहल्लों और बस्तियों में घर-घर जाकर लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने का काम करती हैं। गर्भवती महिलाओं की देखभाल, नवजात शिशुओं का संरक्षण, बच्चों के टीकाकरण, महिलाओं के स्वास्थ्य, पोषण और परिवार कल्याण जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ करती हैं।

उन्होंने कहा कि मितानिन बहनों का योगदान केवल स्वास्थ्य सेवाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि वे समाज के हर जरूरतमंद परिवार के सुख-दुख में सहभागी बनती हैं। कठिन परिस्थितियों और सीमित संसाधनों के बावजूद वे अपनी जिम्मेदारियों को पूरी ईमानदारी से निभाती हैं। विशेषकर गरीब और जरूरतमंद परिवारों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने में उनकी भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है।

विकास उपाध्याय ने कहा कि मितानिन बहनों को उनके काम के अनुरूप सम्मान, उचित पारिश्रमिक और बेहतर सुविधाएं मिलनी चाहिए। उनके परिश्रम और समर्पण को कभी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। मितानिन बहनें वास्तव में समाज की स्वास्थ्य प्रहरी हैं, जिनकी सेवाओं का सम्मान करना हम सभी का नैतिक दायित्व है।

उन्होंने सभी मितानिन बहनों को मितानिन दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि समाज के प्रति उनका समर्पण और सेवा भावना हम सभी के लिए प्रेरणादायक है। उनके सम्मान और अधिकारों के लिए हमेशा आवाज उठाई जानी चाहिए।

कार्यक्रम में उपस्थित मितानिन बहनों ने भी इस सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया। इस दौरान भीम यादव सहित अन्य उपस्थितजनों ने भी मितानिन बहनों के सेवाभावी कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

3

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page