*रायपुर,सड़क हादसे में घायलों का हाल जानने अस्पताल पहुंचे पूर्व विधायक विकास उपाध्याय*

3

रायपुर, सियासत दर्पण न्यूज़,रायपुर से चैतुरगढ़ घूमने जा रहे रामकुंड आश्रम के युवाओं की वैन दुर्घटनाग्रस्त होने की दुखद घटना की जानकारी मिलते ही पूर्व विधायक श्री विकास उपाध्याय घायलों का हालचाल जानने अस्पताल पहुंचे।

उन्होंने डॉ. सुरेंद्र शुक्ला अस्पताल एवं अग्रवाल अस्पताल पहुंचकर घायलों से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। सभी रामकुंड और आश्रम में रहने वाले है जिसमें 10 घायल है भूपेंद्र यादव, अनिश यादव,गरिमा कश्यप , प्रेक्षा यादव,मानस यादव,सिया तिवारी से मिले
साथ ही डॉक्टरों से चर्चा कर घायलों को बेहतर से बेहतर उपचार उपलब्ध कराने की बात कही।

इस दर्दनाक हादसे में एक युवती काजल साहू का निधन हो गया, जो अत्यंत दुखद एवं पीड़ादायक है। विकास उपाध्याय ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

3

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page