*अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ निगम का चला बुलडोजर*

48
Picsart_24-01-20_17-05-11-573

रायपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़)  रायपुर नगर निगम ने सरोना नाले के पास हो रही अवैध प्लॉटिंग पर कार्रवाई की है। निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर बुलडोजर से अवैध रूप से बनाई गई मुरुम सड़क को काट दिया और निर्माण कार्य रुकवा दिया। साथ ही मौके पर बने अवैध निर्माण को भी तोड़ा गया।

मामला नगर निगम जोन-8 के संत रविदास वार्ड क्रमांक-70 का है। दरअसल निगम को सरोना नाला के पास करीब 1 एकड़ जमीन पर बिना अनुमति प्लॉटिंग किए जाने की शिकायत मिल रही थी। निगम अधिकारियों के मुताबिक जमीन पर अवैध तरीके से सड़क बनाकर प्लॉट काटे जा रहे थे।

मौके पर लगाया सूचना बोर्ड

कार्रवाई के बाद निगम ने जमीन पर तुरंत सूचना बोर्ड लगा दिया, ताकि लोग प्लॉट खरीदने से पहले सतर्क रहें। इसके साथ ही मामले में रजिस्ट्री रोकने के लिए पंजीयक कार्यालय को भी पत्र भेजा गया है।

यह कार्रवाई नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर जोन-8 जोन कमिश्नर राजेश्वरी पटेल के नेतृत्व में की गई। मौके पर कार्यपालन अभियंता अतुल चोपड़ा, सहायक अभियंता अमन चंद्राकर, उप अभियंता लोचन चौहान और नगर निवेश विभाग की टीम मौजूद रही।

48
Picsart_24-01-20_17-05-11-573
  • Related Posts

    *युवती को नशीला पदार्थ देकर लाखों के जेवर पार*

    रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) राजधानी रायपुर में मैट्रिमोनियल ऐप के जरिए युवती के साथ ठगी की गई है। इसके अलावा घर में घुसकर चोरी की वारदात को भी अंजाम दिया।…

    *गांजा तस्कर रवि पर बड़ी कार्रवाई, करोड़ों की संपत्ति जब्त*

    रायपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़)  रायपुर पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर और गांजा तस्कर रवि साहू की 7 करोड़ 66 लाख की चल-अचल संपत्तियां सीज कर दी है। आरोपी ने पत्नी, मां और बेटे…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *युवती को नशीला पदार्थ देकर लाखों के जेवर पार*

    *युवती को नशीला पदार्थ देकर लाखों के जेवर पार*

    *गांजा तस्कर रवि पर बड़ी कार्रवाई, करोड़ों की संपत्ति जब्त*

    *गांजा तस्कर रवि पर बड़ी कार्रवाई, करोड़ों की संपत्ति जब्त*

    *वकील को ब्लैकमेल करने वाले आरोपी गिरफ्तार*

    *वकील को ब्लैकमेल करने वाले आरोपी गिरफ्तार*

    *अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ निगम का चला बुलडोजर*

    *अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ निगम का चला बुलडोजर*

    *बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक*

    *बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक*

    *नीति आयोग की रिपोर्ट : देश में चमका छत्तीसगढ़ का उसूर ब्लॉक, मिला दूसरा स्थान*

    *नीति आयोग की रिपोर्ट : देश में चमका छत्तीसगढ़ का उसूर ब्लॉक, मिला दूसरा स्थान*

    You cannot copy content of this page